Lucknow News: अहमदाबाद की तर्ज पर गोमती रिवर फ्रंट पर लगभग 100 मीटर लंबा व 10 मीटर ऊंचा पेडेस्ट्रियन ब्रिज बनाया जाना है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इसके लिए पिछले सप्ताह हामी भरी थी। एलडीए के पास आर्किटेक्चर डिजाइन की हुई कैटलॉग की भरमार हो चुकी है। पहली लिस्ट में ही दिल्ली, गोवा, बेंगलुरू समेत देश भर से आई 24 डिजाइनों को पास किया गया था। इनके अलावा सैकड़ों कलाकारों की फाइलें बेहतरीन होने के बाद भी नापसंद की जा रही हैं। इनकी ललक है कि कथक ब्रिज और देवसेतु को सजाने में इनके हाथों की मेहनत को शामिल किया जाए। दूसरे चरण की प्रतियोगिता में भी दस डिजाइनें पसंद की जानी है। इनके लिए अफसरों तक सैकड़ों सिफारिशें पहुंच रही हैं।
Lucknow News: अहमदाबाद की तर्ज पर निर्माण कराने की मंशा
करीब एक साल पहले तत्कालीन एलडीए उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी ने लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट (Gomti River Front) पर दो क्रूज चलाने की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा था कि अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट की तरह ही लखनऊ के रिवरफ्रंट को संवारा जाएगा। इसको भी पेडिस्ट्रियन ब्रिज बनाकर अलौकिक बनाया जाएगा। अब इस योजना को साकार करने के लिए एलडीए ने काम शुरू कर दिया है। लगभग 100 मीटर लंबे व 10 मीटर ऊंचे ब्रिज को रेखांकित कर बताया गया कि यह नदी के एक छोर को दूसरे से जोड़ेगा।
यह काम रिवरफ्रंट को सुंदर बनाने के लिए ही किया जाना है। एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि गोमती नदी के किनारे एरिया को विशेष पर्यटन स्थल बनाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से भी निर्देश मिले थे इसलिए इस क्षेत्र में खूबसूरत ब्रिज की डिजाइन बेहद आकर्षक व अनूठी बनाने के लिए ही लखनऊ विकास प्राधिकरण ने आर्किटेक्चर डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसमें दिल्ली, गोवा व बेंगलुरू समेत देशभर से 24 प्रविष्टियां शामिल की थी। कुछ और लोग यहां पहुंच रहे हैं।
Lucknow News: कथक ब्रिज और देव सेतु को सजाने की तैयारी
अब इसमें से सर्वश्रेष्ठ चुनी जाने वाली डिजाइन के आधार पर पेडिस्ट्रियन ब्रिज को आकार दिया जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि गोमती रिवर फ्रंट (Gomti River Front) पर पेडिस्ट्रियन ब्रिज के लिए एडीसीपी ऑफिस के पास जगह चिन्हित की गयी है। जहां से नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक लगभग 100 मीटर लंबा, 15 मीटर चौड़ा व 10 मीटर ऊंचे ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। यह ब्रिज लखनऊ में पर्यटन का नया केन्द्र बनेगा। जहां पर लोग चहलकदमी करते हुए गोमती नदी व उस पर चलते क्रूज का नजारा देख सकेंगे। ज्यूरी पैनल ने प्रथम चरण की बैठक में 10 डिजाइन चयनित की हैं। अब द्वितीय चरण की बैठक में इसमें से एक सर्वश्रेष्ठ डिजाइन का चयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः-PC के दौरान भावुक हुए Allu Arjun, कैमरे में कैद हुआ पल
थीम पर गोमती गेट-वे, कथक ब्रिज, देव सेतु, द नॉट कनेक्टिंग, स्माइलिंग ब्रिज, तरंत सेतु, जश्न-ए-पुल व हेरिटेज वॉक आदि थीम की डिजाइन ने ज्यूरी पैनल को खूब आकर्षित किया। उपाध्यक्ष ने बताया कि पेडिस्ट्रियन ब्रिज पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ब्रिज पर केवल पैदल यात्रा व साइकिलिंग की जा सकेगी। कुछ ऐसी डिजाइन प्राप्त हुई हैं, जिनमें लोगों की सुविधा के लिए ब्रिज पर पेडिस्ट्रियन प्लाजा, व्यू प्वाइंट्स, डेक, मनोरंजन के स्थान व बैठने की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। जिन्हें वरीयता देते हुए पेडिस्ट्रियन ब्रिज की डिजाइन का चयन किया जाएगा।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)