Home फीचर्ड वापस लौटेगा 90 का दशकः 5 साल बाद फिर नजर आएगी कुमार...

वापस लौटेगा 90 का दशकः 5 साल बाद फिर नजर आएगी कुमार सानू-अलका यागनिक की हिट जोड़ी

मुंबईः 90 के दशक की हिट जोड़ी कुमार सानू और अलका यागनिक को कौन भूल सकता है। कुमार सानू और अलका याज्ञनिक ने बॉलीवुड को सैंकड़ों हिट गाने दिए हैं। नब्बे के दशक का बॉलीवुड संगीत एक तरह से सानू और अलका यागनिक का ही दौर माना जाता है। अब उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है, पांच साल बाद यह जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है। यह जोड़ी एक बार फिर एक कार्यक्रम में प्रस्तुती देने जा रही है। फैंस इन्हें सुनने के लिए काफी उत्साहित हैं।

ये भी पढ़ें..UP Election 2022: विकास की राजनीति के नायक योगी आदित्यनाथ

बता दें कि कुमार सानू अलक यागनिक 26 फरवरी को दुबई में ‘द लीजेंड्स ऑफ बॉलीवुड शो’ कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए पांच साल बाद एक साथ नजर आएंगे। संगीत कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए, गायक कुमार सानू ने कहा कि अलका और मैंने बॉलीवुड फिल्मों में बहुत सारे हिट गाने गाए है, और हमारे युगल गीत दर्शकों के लिए जादू पैदा करते है। हम पांच साल बाद मंच पर एक साथ प्रदर्शन कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि उसी जादू के साथ नई यादें बनाएंगे। उन्होंने कहा कि दुबई में हमेशा घरेलू अनुभव रहा है और मैं वर्षों बाद वहां प्रदर्शन करने के लिए काफी उत्साहित हूं।

अलका यागनिक ने अपने साथी गायक के साथ मंच पर फिर से जुड़ने पर अपने विचार साझा किए और कहा कि कुमार सानू के साथ वर्षों बाद मंच पर वापस जाना आश्चर्यजनक होगा। दुबई में बॉलीवुड प्रेमियों के लिए 90 के दशक को वापस लाना यादों को ताजा करने के बराबर है। दोनों 26 फरवरी को दुबई के कोका-कोला एरिना में परफॉर्म करेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

Exit mobile version