Tuesday, March 25, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमकोरियाई महिला से सरेराह छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो...

कोरियाई महिला से सरेराह छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

मुंबईः मुंबई के खार इलाके में यू-ट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही दक्षिण कोरिया की महिला से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खार पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक दक्षिण कोरिया की यू-ट्यूबर महिला बुधवार को खार इलाके में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी।

उसी समय मौके पर मुबीन चंद मोहम्मद शेख (19) और मोहम्मद नकीब सदरी आलम अंसारी (20) आए और महिला के साथ छेड़खानी करने लगे। इसके बाद दोनों आरोपितों ने महिला को जबरन अपने साथ चलने के लिए दबाव डाला, लेकिन महिला इन दोनों से पीछा छुड़ाकर चली गई।

ये भी पढ़ें..कैब में छूटा 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग, पुलिस…

इसका वीडियो एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने खुद ही इस मामले को दर्ज किया। पुलिस ने आरोपितों को तलाश कर रही थी। इस बीच गुरूवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें