Home देश Khelo Jharkhand: खेलो झारखंड तैराकी प्रतियोगिता शुरू, कई जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे...

Khelo Jharkhand: खेलो झारखंड तैराकी प्रतियोगिता शुरू, कई जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर

khelo-jharkhand

Khelo jharkhand: रांची: राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में रांची के खेलगांव स्थित वीर बुधु भगत स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड तैराकी प्रतियोगिता शुरू हुई। खेलो झारखंड के तहत राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ झारखंड तैराकी संघ के महासचिव उपेंद्र तिवारी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, झारखंड तैराकी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं, जावेद अंसारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

यह भी पढ़ेंः-Netarhat Eco Retreat Festival-2023: पर्यटकों का होगा भव्य स्वागत, सीएम ने की तैयारियों की…

मौके पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग ने कहा कि तीनों आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के बीच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद वह 67वें नेशनल स्कूल गेम्स 2023-24 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता कल दोपहर 3 बजे समाप्त होगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के शारीरिक शिक्षा एवं खेल प्रकोष्ठ के समीर कुमार, जावेद अंसारी, जगजीत सिंह, प्रभात तिवारी, उमेश दास, शंकर पाल, प्रवीण कुमार एवं शशांक भूषण सिंह प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version