प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंज, कहा-आपके बच्चों की उम्र से ज्यादा रालोद उम्मीदवार पर हैं मुकदमे

keshav-prasad-maurya

मुजफ्फरनगरः उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को माफियावाद से मुक्ति दिलाई है। आज गुंडे-अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। खतौली सीट से रालोद उम्मीदवार पर तंज कसते हुए कहा कि जितने आपके बच्चों की उम्र नहीं है, उतने रालोद उम्मीदवार पर मुकदमें हैं। खतौली उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी के चुनाव प्रचार के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। उन्होंने खतौली क्षेत्र के बड़सू गांव में जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने रालोद से गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराधी जेल चले गए हैं। अब प्रदेश में शांति कायम है। उत्तर प्रदेश आज प्रगति पथ पर अग्रसर है। बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। भाजपा खतौली सीट पर फिर से जीत दर्ज करेगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्ववर्ती सपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश में पहले की सरकार गुंडगर्दी की प्रतीक थी। जनता गुंडागर्दी के कारण त्राहि-त्राहि कर रही थी। प्रदेश में आम जनता का उत्पीड़न होता था। भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश और देश का माहौल बदल गया है। भाजपा का लक्ष्य देश और प्रदेश का विकास करना है। खतौली, रामपुर के साथ ही मैनपुरी में भी इस बार भाजपा का कमल खिलेगा।

ये भी पढ़ें..लैथम और विलियमसन के तूफान में उड़ा भारत, न्यूजीलैंड ने सात...

उन्होंने कहा कि मैं वोट के रूप में कर्ज मांगने आया हूँ। ब्याज के साथ डबल इंजन की सरकार इस कर्ज को चुकता करेगी। जनसभा में रालोद के पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी अपने समर्थकों समेत भाजपा में शामिल हो गए। वे 2010 में रालोद से एमएलसी बने थे। भाजपा के बाद सपा में शामिल हो गए थे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…