प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

बीएल संतोष से मुलाकात के बाद केशव मौर्य बोले-अब तो लक्ष्य है कि अबकी बार 300 पार

keshav prashad maurya

लखनऊः उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी। केशव ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा चुनाव जीतेगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात के बाद मीडिया को यह बयान दिया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में बीते चार वर्ष से विकास कार्य कर रही है। इसी कार्य की बदौलत ही हम 2022 में तीन सौ से अधिक सीट जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री के साथ बैठक काफी अच्छी हुई है। हम लोग 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग भी गए हैं। अब तो लक्ष्य है कि अबकी बार 300 पार। केशव ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा चुनाव जीतेगी। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के साथ ही जनता को कोरोना वायरस संक्रमण से उबारने की प्रक्रिया को लेकर समीक्षा बैठक शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंःघरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार हुए अभिनेता करण मेहरा को...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिन के लखनऊ के दौरे पर हैं। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह भी मौजूद रहे। मंगलवार को उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही डॉ. दिनेश शर्मा से भी भेंट की। भाजपा कार्यालय से संगठन की बैठक से बाहर निकलते हुए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह बैठक 2022 में बहुमत के पाने के लिए है। हमको भरोसा है कि हम 2022 में प्रचंड बहुमत प्राप्त करेंगे।