प्रदेश उत्तर प्रदेश

कायस्थ संघ ने राजू श्रीवास्तव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, मौन रखकर की प्रार्थना

WhatsApp-Image-2022-09-21-at-6.21.40-PM_compressed

प्रयागराज: 25 दिसंबर 1963 को कानपुर में जन्मे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैनदेश और हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का आज निधन हो गया। वे 42 दिन से एम्स नई दिल्ली में भर्ती थे। राजू श्रीवास्तव अपने पीछे पत्नी शिखा श्रीवास्तव, पुत्री अंतरा श्रीवास्तव और पुत्र आयुष्यमान श्रीवास्तव को छोड़ गए हैं। करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर से पूरा देश गमगीन है।

ये भी पढ़ें..नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों को 7-7 वर्ष...

कायस्थ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्षद पवन श्रीवास्तव ने अपने दुखी मन एवं अश्रुपूरित नेत्रों से प्रयागराज सिविल लाइंस स्थित होटल में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके व्यक्तित्व कृतित्व प्रकाश डालते हुए कहा कि राजू श्रीवास्तव एक साधारण परिवार में जन्मे व्यक्ति थे अपने परिश्रम के दम पर फर्श से अर्श पर पहुंचे और उत्तर प्रदेश सरकार ने दर्जा प्राप्त मंत्री बनाया। उनके निधन से कला एवं हास्य जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में रहने कोई आता नहीं पर जिस तरह आप गए उस तरह कोई जाता नहीं। सभी उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार एवं प्रशंसकों को इस दुख को सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की। उक्त अवसर पर पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता आलोक श्रीवास्तव शैलेंद्र श्रीवास्तव शुभेंदु श्रीवास्तव कुशाग्र श्रीवास्तव अवधेश कुमार राजकुमार संजय मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…