Home आस्था Karwa Chauth 2024 : सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ आज, जानें चंद्रोदय...

Karwa Chauth 2024 : सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ आज, जानें चंद्रोदय का समय और पूजन विधि

Karwa Chauth 2024 Date Time: हिंदू धर्म में करवा चौथ के त्योहार का खास महत्व है। इस दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखकर करवा माता की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। सुहागनियों का महापर्व करवा चौथ हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ 20 अक्टूबर माह यानी रविवार को मनाया जाएगा।

इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरा दिन निर्जल व्रत करने के बाद शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है और चांद को अर्घ्य देती है। इसके बाद पति के हाथों जल पीकर व्रत खोलती है। करवा चौथ का पर्व कुंवारी कन्याएं भी करती है। ऐसा कहा जाता है कि करवा चौथ का व्रत करने से उन्हें योग्य और मनोवांछित वर की प्राप्ति होती है।

karwa-chauth-2024

Karwa Chauth 2024: पूजा का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

हर साल करवा चौथ नाम का एक खास दिन होता है जब महिलाएं सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। इस वर्ष करवा चौथ 20 अक्टूबर 2024, रविवार को है। इस दिन महिलाएं चंद्रमा निकलने तक भोजन नहीं करेंगी और सौभाग्य की प्रार्थना करेंगी। इस साल ये तिथि 20 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 46 मिनट से लग रही है और इसकी समाप्ति 21 अक्टूबर की सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगी।

चांद निकलने का सही समय (Karwa Chauth Moonrise Time 2024)

व्रत का समय सुबह (6:25) बजे से रात (7:54) बजे तक रहेगा। करवा चौथ की पूजा का समय शाम (05:46) से (07:02) तक रहेगा। करवा चौथ पर चंद्रमा रात (7:54) बजे उदय होगा। यह दिन विवाहित महिलाओं के लिए व्रत रखकर अपने पति के प्रति अपना प्यार और समर्पण दिखाने के लिए महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ेंः- Karwa Chauth 2024 : करवा चौथ कल, जानें आपके शहर में कब होंगे चांद के दीदार और शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ व्रत का महत्व

सनातन धर्म में करवा चौथ व्रत का बहुत महत्व है। करवा चौथ व्रत को पति-पत्नी के बीच प्रेम का प्रतीक माना जाता है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अपने सुहाग की रक्षा के लिए करवा चौथ व्रत रखती हैं। इस व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार कर विधि विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है और चांद को अर्घ्य देती है।

Karwa Chauth 2024 Pooja Vidhi: करवा चौथ पूजा विधि 

करवा चौथ व्रत के दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें। भगवान का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें। शुभ मुहूर्त में शिव परिवार की विधिपूर्वक पूजा करें। भगवान को फूल, फल, मिठाई और मेवे आदि अर्पित करें। शाम के समय चौकी स्थापित करें और लाल कपड़ा बिछाकर भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति स्थापित करें।

पूजा की थाली में करवा में सिंदूर, अक्षत, कुमकुम, रोली और जल रखें। माता पार्वती को 16 श्रृंगार अर्पित करें। दीपक जलाएं और आरती करें। करवा चौथ व्रत की कथा पढ़ें। छलनी के अंदर चांद को देखने के बाद चंद्रदेव की पूजा करें और अर्घ्य दें। इसके बाद व्रत खोलें।

करवा चौथ पूजा मंत्र

  • ॐ गणेशाय नमः
  • ॐ शिवायै नमः
  • ॐ नमः शिवाय

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version