देश Featured वीडियो क्राइम

महिला की बीच सड़क पर शख्स ने लात-घूसों से की पिटाई, Video वायरल होने के बाद गिरफ्तार

Karnataka-woman-pitai-Video-viral

बेंगलुरुः कर्नाटक पुलिस ने बागलकोट जिले में एक महिला वकील (woman lawyer) पर क्रूर हमले के मामले में आरोपी महंतेश चोलचागुड्डा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। दरअसल महंतेश नाम के एक शख्‍स ने दिनदहाड़े भूमि विवाद को लेकर एक महिला वकील (woman lawyer) संगीता और उसके पति के साथ मारपीट की। हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें आरोपी को लात मारते, थप्पड़ मारते और वकील को पीटते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो ट्विटर पर 500,000 से अधिक बार देखा जा चुका है।

ये भी पढ़ें..केजरीवाल बोले- बुलडोजर के खिलाफ खड़े हो विधायक, जेल जाने से भी डरने की जरूरत नहीं

बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार-शॉ ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस तरह के घिनौने व्यवहार के लिए व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा, "वह एक सभ्य इंसान नहीं एक जानवर है।" वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी 40 वर्षीय महंतेश चोलचागुड्डा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बागलकोट विश्वविद्यालय के एक व्यापारी और फोटोग्राफर महंतेश ने संपत्ति विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट की। हमले के बाद पीड़िता संगीता सिकेरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://twitter.com/zoo_bear/status/1525485586135384064?s=20&t=ZoepfcbQW4D3d7XIPd1CwA

एडवोकेट संगीता ने समझाया कि उसके चाचा ने उसे या उसके परिवार को बताए बिना वह घर बेच दिया था जिसमें वे रह रहे हैं। मामला अदालत में था और संपत्ति का खरीदार उन्हें घर खाली करने के लिए मजबूर कर रहा था। इस बीच, बागलकोट में अधिवक्ताओं ने आरोपियों की ओर से पेश नहीं होने का फैसला किया और सोमवार को धरने की योजना बना रहे थे। आगे की जांच जारी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)