Featured पंजाब

Punjab: ड्यूटी पर तैनात CISF जवान ने सचिवालय में खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

suicide
suicide चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में पंजाब-हरियाणा सिविल सचिवालय में रविवार को सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीआईएसएफ कैंपस में एक जवान ने खुद को गोली मार ली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कर्नाटक के दावेंगेरा जिले के हदादी गांव निवासी के रूप में हुई है। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे गोली चलने की आवाज से CISF कैंपस में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद CISF के अधिकारियों ने चंडीगढ़ पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जवान के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। ये भी पढ़ें..corona virus: हरियाणा में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक चंडीगढ़ पुलिस ने मृतक जवान का शव सेक्टर 16 के अस्पताल में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि सुसाइड करने वाले जवान पंजाब सिविल सचिवालय में तैनात था। डिप्रेशन में था जवान पुलिस ने बताया कि मृतक CISF जवान कर्नाटक का निवासी था। हालांकि कर्नाटक के रहने वाले नागा अर्जुन के आत्महत्या करने पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि जवान ने मानसिक रूप से परेशान होने के बाद यह कदम उठाया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)