Home हरियाणा कंवर पाल बोले- कांग्रेस की सोच है युवाओं को मिल रहे रोजगार...

कंवर पाल बोले- कांग्रेस की सोच है युवाओं को मिल रहे रोजगार को कैसे रोका जाए

kanwar-pal-said-congress-is-thinking-

यमुनानगर : हरियाणा के मंत्री कंवर पाल ने जगाधरी शहर में विभिन्न स्थानों का दौरा किया और लोगों से आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में चर्चा की। कृषि मंत्री कंवर पाल ने लोगों को प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किए गए 10 वर्षों के ऐतिहासिक विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है। भाजपा एक संगठन आधारित पार्टी है और हमारा संगठन एक मजबूत संगठन है।

हर काम डाली जा रही बाधा

उन्होंने कहा कि लोगों के प्यार और समर्थन से भाजपा तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। शुक्रवार को कृषि मंत्री कंवर पाल ने जगाधरी शहर के लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा इस बात की सोच में रहती है कि किस तरह से भाजपा सरकार के काम में बाधा डाली जाए और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों को पूरा होने से रोका जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नो पर्ची-नो खर्ची के सिद्धांत पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिया, जबकि कांग्रेस ने भाई-भतीजावाद और क्षेत्र के आधार पर रोजगार दिया।

रोजगार पर साजिश कर रही कांग्रेस

उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने हरियाणा में जारी होने वाली लगभग 5700 भर्तियों के परिणामों के खिलाफ गहरी साजिश रची है और उन्हें रोका है। यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस इस बात पर विचार कर रही है कि युवाओं का रोजगार कैसे रोका जाए। भाजपा सरकार ने 1 लाख 40 हजार नौकरियां दी हैं। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में 88 हजार भर्तियां कीं, जिनमें से बड़ी संख्या में भर्तियां कोर्ट ने रद्द कर दी।

यह भी पढ़ेंः-तेजस्वी यादव बोले- किसी भी कीमत पर पारित नहीं होने देंगे वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक

भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार मुहैया कराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की नीति पर काम किया है और सबका साथ-सबका विकास को अपनाते हुए प्रदेश के सभी जिलों में विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में हुए रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्यों के कारण जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत देकर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version