आंखों की खूबसूरती को दोगुना कर देता है काजल, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

नई दिल्लीः आंखों की खूबसूरती बढ़ाने में काजल का बेहद अहम रोल होता है। आंखें छोटी हों या बड़ी, काजल लगाने के बाद यह बेहद खूबसूरत लगने लगती है। आंखों में काजल के बिना श्रृंगार भी अधूरा माना जाता है। काजल मेकअप को पूरा करता है। साथ ही काजल लगाने के बाद आंखों का ओवर ऑल लुक बहुत ही निखर कर सामने आता है। बाजार में कई तरह के काजल मिलते हैं लेकिन इनके फायदे कम नुकसान ही ज्यादा होते हैं। बाजार में मिलने वाले काजल केमिकलयुक्त होते हैं। इसलिए यह किसी-किसी की आंखों को सूट नहीं करते। जिसके चलते आंखों में एलर्जी, ड्राइनेस या आंखों से लगातार पानी आने की समस्या हो सकती है। इसलिए आंखों को इन सभी समस्याओं से दूर रखते हुए नेचुरल काजल या घर में बने हुए काजल का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होता है। इससे एक तरह जहां आपकी आंखे हमेशा खूबसूरत रहेंगी। वहीं कोई समस्या भी नहीं होगी। आंखों में काजल लगाना बेहद लाभकारी होता है।

आंखों में काजल लगाने के फायदे

काजल आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही कई तरह की बीमारियों को भी दूर रखता है।

आंखों में काजल लगाने से मोतियाबिंद और रतौंधी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

काजल आंखों में नियमित रूप से लगाने से आंखों में जलन की समस्या भी समाप्त हो जाती है। साथ ही यह सूर्य की यूवी किरणों से भी आंखों की रक्षा करता है।

काजल आंखों में किसी तरह के बाहरी धूल और कीटाणुओं को जाने से भी रोकता है।

यह भी पढ़ें-’83’ विश्व कप के हीरो यशपाल शर्मा को याद कर भावुक हुए कपिल देव

घर पर बनाए देशी काजल

सामग्री
मिट्टी का दिया, सूती कपड़े की बाती, घी, एक बड़ा चम्मच, सेम साइज की दो कटोरी, नारियल तेल

काजल बनाने की विधि
काजल बनाने के लिए मिट्टी की दीया में बाती और घी डालकर दीया जलायें। इसके बाद सेम साइज की दोनों कटोरियों में हल्का घी लगाकर दीये के दोनों तरह लगाकर रखें। 20 से 30 मिनट में प्लेट पर कालिख जमा हो जाएगी। अब इस कालिख को एक प्लेट में निकाल लें और फिर नारियल तेल की कुछ बूंदे डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। मिक्स करने के बाद काजल को किसी डिब्बी में रख दें। अब रोजाना घर में बने हुए शुद्ध काजल को आंखों में लगायें और उनकी खूबसूरती में चार चांद लगायें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)