Sunday, February 9, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeहरियाणाJind News : नहर टूटने से जलमग्न हुई फसलें, किसानों ने की...

Jind News : नहर टूटने से जलमग्न हुई फसलें, किसानों ने की मुआवजे की मांग

Jind News : जुलाना क्षेत्र के नंदगढ़ गांव में सुंदर ब्रांच नहर टूटने से सैंकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई थी। नहर बुधवार की सुबह टूटी थी लेकिन बहाव तेज होने के कारण मरम्मत का कार्य साढ़े नौ घंटे बाद शुरू हो पाया। लगभग साढ़े तीन बजे नहर का पानी कम होने पर मुरम्मत का कार्य शुरू किया गया। नंदगढ़ गांव से अब पानी सिरसाखेड़ी गांव के खेतों की ओर आ रहा है। जिससे सिरसा खेड़ी गांव के किसानों की समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं।

Jind News: किसानों ने की मुआवजे की मांग    

बता दें, नंदगढ़ गांव में तो कुछ हद तक पानी कम हुआ है लेकिन पानी अब सिरसा खेड़ी और लजवानाखुर्द के खेतों की ओर रूख कर रहा है। प्रशासन नुकसान के आंकलन में जुटा हुआ है तो किसानों ने खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग की है। किसानों की मांग है कि, जल्द से जल्द स्पेशल गिरदावरी की जाए और मुआवजा दिया जाए।

ये भी पढ़ें : Palwal News : तेज रफ्तार का दिखा कहर, टैंपो की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Jind News : SDM जुलाना अनिल दुन ने दी जानकारी     

गुरूवार को जानकारी देते हुए एसडीएम जुलाना अनिल दुन ने बताया कि, प्रशासन की मुस्तैदी से नहर की पटरी की मुरम्मत की गई है। स्पेशल गिरदावरी के लिए अनुमति के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। अनुमति मिलने के बाद गिरदावरी की जाएगी और आंकलन करने के बाद मुआवजा दिया जाएगा। पानी निकासी के लिए शादीपुर माईनर और अंडरग्राउंड पाइप लाइन का सहारा लिया जाएगा। खेतों से जल्द से जल्द निकासी व्यवस्था की जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 
सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें