देश Featured

Jharkhand Weather: झारखंड में जमकर बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत

rain (1)
rain-in-jharkhand रांची: झारखंड के कई जिलों में गुरुवार दोपहर राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश (rain in Jharkhand) हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान, राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बहुत हल्की से मध्यम वर्षा (rain in Jharkhand) हुई। एक-दो जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में सबसे ज्यादा सतही हवा की गति गढ़वा में रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश रांची में 7.2 मिमी दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि 27 मई तक झारखंड में मौसम बदला रहेगा। अगले चार दिनों तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ बारिश, गरज और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई को संताल के कई इलाकों में बारिश (rain in Jharkhand) होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पलामू और उत्तरी झारखंड में भी बारिश (rain in Jharkhand) की संभावना है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी से आ रही हवा के कारण मौसम में बदलाव का संकेत दिया है। ये भी पढ़ें..जानें क्या है ‘सरना धर्म कोड’, जिसे लागू करने की सीएम ने राष्ट्रपति से की मांग

हजारीबाग में बारिश से मिली राहत -

लगातार गर्मी की मार झेल रहे लोगों को गुरुवार दोपहर बाद से निजात मिली है। दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ हुई वर्षा से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। वर्षा होने से गर्मी से निजात मिली है लेकिन तेज हवा ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को खराब कर दिया है। तेज हवा के करण कई जगहों पर पेड़ गिर गए।

गिरिडीह में सात मवेशियों की मौत -

गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र के कारीपहरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक साथ सात मवेशियों की मौत हो गई। बताया गया है कि सातों मवेशी एक बड़े पेड़ के नीचे चर रहे थे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)