Home देश Jharkhand: क्रिसमस व नए साल पर हुड़दंगियों पर नजर रखेगी ‘शक्ति’, 700...

Jharkhand: क्रिसमस व नए साल पर हुड़दंगियों पर नजर रखेगी ‘शक्ति’, 700 कमांडो तैयार

रांची (Jharkhand): झारखंड की राजधानी रांची में क्रिसमस और नए साल के जश्न पर कोई खलल न पड़े, इसके लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।

सैलानियों की सुरक्षा और हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए रांची पुलिस ने जोरदार तैयारी की है। सुरक्षा के मोर्चे पर 700 शक्ति कमांडो को उतारा जाएगा।

सभी पार्कों पर रहेगी नजर

एसएसपी चंदन सिन्हा के अनुसार राजधानी रांची में इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा खासतौर पर मनचलों पर लगाम कसने के लिए 50 महिला शक्ति कमांडों पहरा देंगी। यह 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक शहर के सभी पार्कों पर नजर रखेंगी। दशम, जोन्हा फॉल जैसे सभी पिकनिक स्पॉट्स पर पुलिस सहायता केंद्र होंगे। पर्यटन मित्रों का सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा नशे में गाड़ी चलाने वालों की भी जांच की जाएगी, इसके लिए कुछ स्थान चिह्नित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें..Godda: विस्थापितों की समस्या के समाधान के लिए होगा सर्वे, बोलीं पूर्व सांसद वृंदा करात

खतरनाक स्थानों पर ना लें सेल्फी

एसएसपी ने बताया कि जिले के सभी पुलिस स्टेशन को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी पर्यटन स्थलों पर सूचना बोर्ड और फ्लेक्स लगाकर सावधानी बरतने की अपील की गई है। इनमें स्थानीय थाना प्रभारी और डीएसपी के नंबर भी डिस्प्ले होंगे। इमरजेंसी की स्थिति में लोग डायल 100 और 112 पर सूचना दे सकते हैं। एसएसपी ने बताया कि फॉल और झरने- जहां डूबने की आशंका ज्यादा रहती है, वहां एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर मौजूद रहेंगे। सैलानियों से अपील की गई है कि खतरनाक स्थानों पर जाकर सेल्फी ना लें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version