Sunday, February 9, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशJharkhand News: स्टील फैक्ट्री में मजदूर की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

Jharkhand News: स्टील फैक्ट्री में मजदूर की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

Jharkhand News: औद्योगिक क्षेत्र के गिरिडीह धनबाद रोड में स्वाति स्टील फैक्टरी में कन्वेयर बेल्ट में फंस कर एक मजदूर के बुरी तरह झुलसने से मौत हो गयी। घटना के बाद में फैक्टरी के लोगों के जरिये मृतक के शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और बोलेरो से शव को छोड़कर फरार हो गए।

Jharkhand News: मृतक के पड़ोसी ने दी जानकारी  

वहीं इस मामले की जानकारी मृतक के पड़ोसी अनिल राम ने देते हुए बताया कि, मृतक रंजन राम स्वाति फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर के रूप में काम करता था। गुरुवार की सुबह उसके मौत की जानकारी मिली। इसके बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे और शव को खोजने लगे। बाद में उन्हें पता चला कि, फैक्टरी के लोग मृतक के शव को वाहन में ही छोड़कर फरार हो गए।

ये भी पढे़ं: Jammu & Kashmir : आतंकी फंडिंग मामले में इन चार जिलों में NIA की छापेमारी

Jharkhand News :  शव का कराया गया पोस्टमार्टम   

वहीं, मजदूर मोर्चा के सचिव कन्हाई पांडेय और माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि, गिरिडीह के ज्यादातर फैक्टरियों में मजदूरों के सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं किए गए हैं । इस कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही है। फैक्टरी संचालक को चाहिए कि जो भी सरकारी मुआवजा है उसका न सिर्फ तुरंत भुगतान होना चाहिए। साथ ही मजदूरों के सुरक्षा को लेकर हर फैक्टरी में जांच होनी चाहिये। नगर थाना प्रभारी ने बताया कि, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 
सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें