Featured जरा हटके

दो युवाओं का कमाल, उगाया दुनिया का सबसे महंगा आम, 2.7 लाख रुपये है एक किलो की कीमत

mango-miyazaki
mango-miyazaki रांचीः साइबर क्राइम के लिए बदनाम जामताड़ा का नाम तो आपने सुना ही होगा। पर इस बार यहां से दिल खुश करने वाली खबर है। यहां के दो युवाओं अरिंदम चक्रवर्ती और अनिमेष चक्रवर्ती ने मियाजाकी नस्ल की आम (mango miyazaki) की खेती में बड़ी सफलता हासिल की है। ये दोनों भाई हैं। इस दुर्लभ किस्म की आम कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 लाख 70 हजार रुपये किलो है। हालांकि भारतीय बाजार में यह आम 12 से 20 बीस हजार रुपये प्रति किलो की दर से बिकता है।

जामताड़ा के दो किसानों ने इस खास को उगाने में पाई सफलता

इन दोनों ने अपने बाग में इस आम (mango miyazaki) के सात पेड़ उगाए हैं। इनमें से तीन पेड़ों पर फल लग भी चुके हैं। झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने ट्वीट कर कहा है, 'यह गर्व की बात है कि मेरे क्षेत्र अंतर्गत अंबा गांव के निवासी अरिंदम चक्रवर्ती और अनिमेष चक्रवर्ती ने विश्व के सबसे महंगे आम मियाजाकी को उगाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसी तरह जामताड़ा नाला क्षेत्र के विकास की गाथा मेहनत और पसीने से ही लिखी जा सकती है। ये भी पढ़ें..ब्लू लिपस्टिक में Urvashi Rautela ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, फैंस बोले-कॉपी कैट.. मियाजाकी आम उगाने वाले अरिंदम ने बताया कि उन्हें बागवानी का शुरू से ही शौक है। उनके पास 2000 पौधों का बागान है। उनके पास सिर्फ मियाजाकी ही नहीं, बल्कि विश्व के कई देशों में उगाए जाने वाले महंगे आमों का कलेक्शन है। उनकी बाग में अल्फोंसो, आइवरी, चाकापत के राजा, इंडोनेशिया के हारून मनीष, बनाना मैंगो, पोर्टल मैंगो, हनीड्यू जैसी विदेशी और देशी आम के पेड़ों की 45 किस्में हैं। mango-miyazaki

जापान में उगाया जाता ये आम

मियाजाकी आम खास तौर से बनाये जाते हैं। पेड़ पर फल लगने के बाद प्रत्येक फल को जालीदार कपड़े में बांध दिया जाता है। इस वजह से आम का रंग (mango miyazaki) अलग होता है। बैंगनी रंग का यह आम देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। दुनिया का सबसे महंगा आम, यह लंबे समय तक गर्म मौसम, धूप और बारिश के संपर्क में रहने के बाद पकता है। मियाज़ाकी आम को 'ताइयो-नो-टोमागो' या 'एग ऑफ़ सनशाइन' के नाम से भी जाना जाता है। ये आम जापान में उगाया जाता है। मियाजाकी आम का नाम जापान के एक शहर मियाजाकी के नाम पर रखा गया है। इस फल को मुख्य रूप से जापान के साथ ही थाईलैंड, फिलीपींस और भारत में उगाया जाता है। यह आम हमारे देश में बिहार के पूर्णिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी मिलता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मियाजाकी आम की कीमत 2.7 लाख रुपए प्रति किलो है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)