
रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (Jharkhand Chamber of Commerce and Industries) के सत्र 2023-24 के लिए मतदान 24 सितंबर को बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान, मोरहाबादी, रांची में होगा। इस साल कुल 39 उम्मीदवारों के बीच कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा।
इसके साथ ही दक्षिणी और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का भी चुनाव होगा। इन दोनों प्रमंडलों में दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी अभ्यर्थियों को सीरियल नंबर आवंटित कर दिए गए हैं। इसके अलावा बाकी बचे चार प्रमंडल कोयलांचल, कोल्हान, पलामू और संताल परगना प्रमंडल में 1-1 प्रत्याशी होने के कारण उन्हें निर्विरोध चयनित किया गया, जिसमें पलामू से आकाश आनंद, कोयलांचल से प्रदीप कुमार अग्रवाल, कोल्हान से नितिन प्रकाश और संताल परगना से प्रितम गाड़ोदिया को उपाध्यक्ष चुना गया। इसकी औपचारिक घोषणा आमसभा में की जायेगी। सभी प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस वर्ष 3798 सदस्य और 83 संबद्ध निकाय सदस्य मतदान करेंगे।
ये भी पढ़ें..जंगल में मिला शिक्षिका का शव, एक महीने पहले ही ज्वाइन किया था स्कूल
इस बीच झारखंड चैंबर (Jharkhand Chamber of Commerce and Industries) के मौजूदा अध्यक्ष किशोर मंत्री ने अपने 21 सदस्यीय उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। किशोर मंत्री ने कहा कि इस बार एक ही टीम है। बाकी उम्मीदवार निर्विरोध मैदान में हैं। पूरी संभावना है कि इस साल भी उनकी टीम चैंबर चुनाव जीतेगी। उनकी टीम में आदित्य मल्होत्रा, अमित किशोर, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन, ज्योति कुमारी, किशोर कुमार मंत्री, नवीन कुमार अग्रवाल, परेश गट्टानी, प्रवीण लोहिया, राहुल साबू, राम बांगर, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, संजय अखौरी, सुनील केडिया, सुनील कुमार सरावगी, विकास विजयवर्गीय, विमल कुमार फोगला, विवेक अग्रवाल शामिल हैं। इसके साथ ही किशोर मंत्री क्रमांक 31 के श्रवण कुमार का भी समर्थन कर रहे हैं। श्रवण कुमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें 1500 से ज्यादा वोट मिलेंगे और जीतेंगे, वहीं दूसरी ओर शैलेन्द्र कुमार सुमन भी अपनी टीम बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)