Featured क्राइम

घर में घुसकर BJP नेता की गोली मारकर हत्या, सुपारी किलर ने दिया वारदात को अंजाम

bjp-lander-murder-jharkhand

रांचीः झारखंड के लोहरदगा जिले में भाजपा नेता रतन महतो की गोली मारकर हत्या (BJP leader murdered) कर दी गयी है। रविवार रात दो बजे अपराधियों ने कुडू थाना क्षेत्र के जीमा चटकपुर गांव में उनके घर पर धावा बोला और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। परिजन उन्हें लेकर रांची स्थित रिम्स ला रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें..गैंगस्टर विकास दुबे की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, डीएम के आदेश पर हुई कार्यवाही

पुलिस के मुताबिक, वारदात को पारिवारिक जमीन विवाद में अंजाम दिया गया है। घटना (BJP leader murdered) को अंजाम देने के लिए शूटर को सुपारी दी गयी थी। शूटर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वारदात पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि लोहरदगा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोहरदगा को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां विपक्षी नेताओं की हत्या, सांप्रदायिक हिंसा, तुष्टिकरण जैसे प्रयोग किए जा रहे हैं।

लोहरदगा जिला भाजपा अध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि जबसे झामुमो-कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से अपराधी तत्व खुलेआम घूम रहे हैं। कोई लगाम नहीं है। विशेषकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की कारगुजारी उजागर कर रहे हैं। इसलिए इन्हें टारगेट किया जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)