Home चुनाव 2024 Jharkhand Elections: भाजपा ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अर्जुन...

Jharkhand Elections: भाजपा ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अर्जुन मुंडा की पत्नी को भी टिकट

spokesperson-said-congress-ministers-should-learn-from-jairam-thakur

Jharkhand Elections BJP Candidate List, रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 66 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को गिरिडीह जिले की धनवार सीट से, जबकि हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरायकेला से और झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी को बोकारो जिले की चंदनकियारी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। ये उनकी परंपरागत सीटें रही हैं। इसके अलावा चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने चार विधायकों का टिकट काटा

हालांकि पार्टी ने चार विधायकों के टिकट काट दिए हैं। कांके से समरी लाल की जगह डॉ. जीतू चरण राम, सिमरिया से मौजूदा विधायक किशुन दास की जगह उज्ज्वल दास, सिंदरी में इंद्रजीत महतो की जगह उनकी पत्नी तारा देवी और जमुआ से केदार हाजरा की जगह मंजू देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। सिमरिया, जमुआ और कांके के विधायकों का टिकट एंटी इनकंबेंसी रिपोर्ट के आधार पर काटा गया है, जबकि सिंदरी विधायक को उनके खराब स्वास्थ्य के कारण उम्मीदवार नहीं बनाया गया है।

रघुवर दास की बहू और अर्जुन मुंडा की पत्नी को भी टिकट

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्वी और पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से प्रत्याशी बनाया गया है। बड़कागांव सीट से रोशन लाल चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। वे अब तक इस सीट से भाजपा की सहयोगी आजसू की ओर से चुनाव लड़ते रहे हैं। इस बार वे भाजपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में जेएमएम छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम को इस सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि सीता सोरेन को जामताड़ा सामान्य सीट से मैदान में उतारा गया है।

देखे पूरी लिस्ट

इनके अलावा राजमहल से अनंत ओझा, लिट्टीपाड़ा से बाबूधन मुर्मू, शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन, महेशपुर से नवनीत हेम्ब्रम, नाला से माधवचंद्र महतो, दुमका से सुनील सोरेन, जरमुंडी से देवेन्द्र कुँवर, मधुपुर से गंगा नारायण सिंह, जामा से सुरेश मुर्मू, सारठ से रणधीर कुमार सिंह, पोरैयाहाट से देवेन्द्रनाथ सिंह, गोड्डा से अमित कुमार मंडल, देवघर से नारायण दास, कोडरमा से डॉ नीरा यादव बरठी से मनोज यादव, महगामा से अशोक कुमार भगत, हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद और बगोदर से नागेंद्र महतो को मैदान में उतारा गया है।

गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी, गांडेय से मुनिया देवी, बोकारो से बिरंची नारायण, बेरमो से रवींद्र पांडे, निरसा से अपर्णा सेन गुप्ता, झरिया से रागिनी सिंह, बाघमारा से शत्रुघ्न महतो, धनबाद से राज सिन्हा, बहरागोड़ा से डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, चाईबासा से गीता बालमुचू, मझगांव से बड़कुंवर गगराई, जगरनाथपुर से गीता कोड़ा, चक्रधरपुर से शशि भूषण समद, कोचे मुंडा तोरपा, खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा, खरसावां से सोना राम बोदरा, खिजरी से रामकुमार पाहन, हटिया से नवीन जयसवाल और रांची से सीपी सिंह को टिकट दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः- Bihar By Election : जीतनराम मांझी की बहू की राजनीति में एंट्री, बिहार की इस सीट से लड़ेगी चुनाव

सिसई से डॉ अरुण ओरांव, मांडर से सन्नी टोप्पो, गुमला से सुदर्शन भगत, सिमडेगा से श्रद्धानंद बेसरा, कोलेबिरा से सुजन जोजो, बिशुनपुर से समीर ओरांव, मनिका से हरिकृष्ण सिंह,पांकी से कुशवाहा शशिभूषण मेहता, डाल्टनगंज से आलोक कुमार चौरसिया, लातेहार से प्रकाश राम, बिश्रामपुर से रामचन्द्र चंद्रवंशी, हुसैनाबाद से कमलेश कुमार सिंह, गढ़वा से सत्येन्द्रनाथ तिवारी, छतरपुर से पुष्पा देवी भुइयां, भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही को उम्मीदवार बनाया गया है ।

राज्य में दो चरणों में होंगे मतदान

पार्टी महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर से उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। पार्टी ने राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 68 पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। राज्य में दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version