प्रदेश बिहार

विधान परिषद सदस्य तनवीर अख्तर का कोरोना से निधन, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

tanveer-akhter

पटनाः जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता और विधान परिषद सदस्य तनवीर अख्तर का शनिवार को कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। उनका इलाज कुछ दिनों से पटना के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। तनवीर अख्तर के निधन पर सीएम नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति, जदयू के नेताओं समेत कई लोगों ने शोक जताया है।

उन्होंने कहा कि बिहार विधान परिषद के सदस्य मो. तनवीर अख्तर का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक कुशल राजनेता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें जन्नत में आला मकाम अता करें। तनवीर अख्तर जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश के इंचार्ज थे। तनवीर अख्तर विधानसभा कोटे से 2016 में एमएलसी बने थे और उनका कार्यकाल जुलाई 2022 तक था। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक है।

यह भी पढ़ेंःबंगाल की 17वीं विधानसभा में नजर नहीं आएंगे कई चिर परिचित...

जदयू नेता तनवीर अख्तर गया जिला के रहने वाले थे। पहले ये कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। कांग्रेस से ही 2016 में एमएलसी चुने गए थे। मार्च 2018 में जब अशोक चौधरी कांग्रेस छोड़ जदयू में शामिल हुए थे तो उनमें से एक एमएलसी तनवीर अख्तर भी थे। वे जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे। इसके अलावा बिहार कांग्रेस में भी कई पदों पर सेवा दे चुके थे।