Jawahar Navodaya Vidyalaya: रिजल्ट हुआ घोषित यहां से करें चेक

jawahar-navodaya-vidyalaya-result

jawahar-navodaya-vidyalaya-result

नई दिल्लीः जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) की संस्था देश के हर राज्य में है। वर्तमान में पूरे देश में नवोदय विद्यालयों की कुल संख्या 661 है। जवाहर नवोदय विद्यालय 27 राज्यों और 8 संघ शासित राज्यो में संचालित है। अपने बच्चों के प्रवेश के लिए काफी संख्या में हर साल अभिभावक इस विद्यालय में आवेदन करते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) में कक्षा छह में प्रवेश लेने के लिए लाखों बच्चों ने हर साल की तरह इस वर्ष भी प्रवेश परीक्षा दी थी। जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) में कक्षा छह के लिए इस साल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल 2023 को देश के कई राज्यों में आयोजित की गयी थी। बताया जा रहा है कि जुलाई माह में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। परिणाम आने के बाद प्रवेश के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। तो अगर आपके बच्चे ने भी कक्षा छह में प्रवेश के लिए इंट्रेस इग्जाम दिया है। तो हम आपको बता रहे हैं कि आप किस तरह जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) के परीक्षा परिणाम को देख सकते हैं।

यहां चेक करें रिजल्ट

29 अप्रैल 2023 को जिन छात्र-छात्राओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) के कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित इंट्रेस इग्जाम में भाग लिया था। वे अपना रिजल्ट जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के बाद विद्यार्थी के चयन के लिए जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इंट्रेस इग्जाम के माध्यम से कुल 52,880 परीक्षार्थियों का चयन किया जायेगा।

इस तरह चेक करें रिजल्ट

जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) के कक्षा छह के इंट्रेस एग्जाम का रिजल्ट जून माह के अंतिम सप्ताह या फिर जुलाई में घोषित किया जाएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) के प्रवेश परीक्षा परिणाम ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों ही तरीके से चेक किये जा सकते हैं। तो विद्यार्थी का रिजल्ट चेक करने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस नीचे दिये गये टिप्स को फॉलों करें और आसानी से देखें प्रवेश परीक्षा के परिणाम।

इस तरह ऑनलाइन चेक करें परीक्षा परिणाम

  • सबसे पहले जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइड पर आपको ‘Result’ का सेक्शन दिखायी देगा। आपको यहां पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको नवोदय विद्यालय इंट्रेस रिजल्ट 2023 (Navodaya Vidyalaya Entrance Result 2023) का लिंक दिखायी देगा। इस पर क्लिक करें। फिर विद्यार्थी का नाम और रोल नंबर को भरें।
  • विद्यार्थी का नाम (Name) और रोल नंबर (Roll Number) भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर विद्यार्थी का परिणाम सामने आ जाएगा।
  • इसका प्रिंट आउट जरूर ले लें। यह प्रवेश प्रक्रिया में आपके काम आएगा।
इस तरह ऑफलाइन चेक करें परीक्षा परिणाम

उम्मीदवार इस तरह जवाहर नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya) के प्रवेश परीक्षा का ऑफलाइन परिणाम चेक कर सकते हैं।

  • अपने जिला शिक्षा अधिकारी से भी अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार जिला समिति से भी परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकता है।
  • अभिवावक जिला मजिस्ट्रेट से भी जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) के प्रवेश परीक्षा ले सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) का उद्देश्य
  • अच्छी गुणवत्ता वाली आधुनिक शिक्षा के साथ ग्रामीण बच्चों को सशक्त बनाना।
  • विशेष रूप से ग्रामीण छात्रों को उचित स्तर की आधुनिक शिक्षा प्रदान करना।
  • हिंदी भाषा और क्षेत्रीय भाषाओं के छात्रों में राष्ट्रीय एकता की भावना पैदा करना।
  • बच्चों को साहसिक गतिविधियों, शारीरिक शिक्षा और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना।