उत्तर प्रदेश Featured टॉप न्यूज़

जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव ने की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ, बोले- 'पैदल चल रहे युवक का आभार व्यक्त करता हूं'

champat-rai

अयोध्याः कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) भी समर्थन में उतर आए हैं। एक दिन पूर्व ही श्री राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनकी यात्रा की सराहना की थी। राय (Champat Rai) ने कहा, यह प्रशंसा की बात है कि एक युवक इतनी ठंड में चल रहा है। इसमें गलत क्या है? किसने इसकी आलोचना की है? मैं आरएसएस का सदस्य हूं, क्या वहां से किसी ने राहुल की यात्रा की आलोचना की है? क्या प्रधानमंत्री ने मंत्री ने उनकी आलोचना की?

ये भी पढ़ें..IND vs SL T20: डेब्यू मैच में ही शिवम मावी लगाई विकेटों की झड़ी, भारत ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराया

एक नौजवान देश को समझने की कोशिश में देश भर में घूम रहा है, इसकी सराहना की जानी चाहिए। वह इस मौसम में 3,000 किमी चल रहा है। हम केवल प्रयास की सराहना कर सकते हैं। राय ने मीडिया को देश को समझने के लिए पदयात्रा करने की भी सलाह दी। उनकी सराहना राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के बाद हुई, जिन्होंने अपने मेगा वॉकथॉन के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता को अपना आशीर्वाद दिया।

https://twitter.com/AHindinews/status/1610481276066361345?s=20&t=140z_rSh-tJ74NwBMIT3IQ

इसके अलावा राम मंदिर न्यास के एक अन्य वरिष्ठ न्यासी गोविंद देव गिरि ने भी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सराहना करते हुए कहा, 'मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें आशीर्वाद दें ताकि राष्ट्र एकजुट, मजबूत और सामंजस्यपूर्ण बना रहे. भारत जोड़ो अच्छा नारा है और भारत को एकजुट होना चाहिए.'

दरअसल राम मंदिर के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने एक पत्र में लिखा, आप देश के लिए जो भी काम कर रहे हैं वह सभी के हित के लिए है। मेरा आशीर्वाद आपके साथ है। दिलचस्प बात यह है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राहुल गांधी की यात्रा की अत्यधिक आलोचना कर रही है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसे 'परिवार जोड़ो यात्रा' करार दिया और कहा कि इसे परिवार को सत्ता में बनाए रखने के लिए बनाया गया है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पिछले वर्ष सात सितम्बर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में शुरू हुई और अब तक 10 राज्यों से गुजरते हुए इस महीने कश्मीर में समाप्त होगी। गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार की दोपहर गाजियाबाद की लोनी सीमा से उप्र में दाखिल हुई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)