Featured वीडियो मनोरंजन

थाई हाई स्लिट गाउन में जान्हवी कपूर ने ढाया कहर, दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हुए फैंस

actress-janhvi-kapoor-1

मुंबईः एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर को पसंद करने वालों की संख्या में बहुत ज्यादा है। जान्हवी खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और तस्वीरों और वीडियोज के माध्यम से वह फैंस से टच में भी रहती हैं। जान्हवी कपूर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में जान्हवी का बोल्ड लुक को देख फैंस दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गये हैं।

दरअसल यह वीडियो जान्हवी के एक फोटोशूट के दौरान का है। जान्हवी सिल्वर कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में काफी गार्जियस लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को एक लम्बी चोटी, न्यूड मेकअप और गले में नेकलेस से कंप्लीट किया है। सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर के इस वीडियो पर उनके चाहने वाले जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

ये भी पढ़ें..Kiara-Sidharth की वेडिंग डेट पर संशय, 6 फरवरी नहीं अब इस...

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही फिल्म बवाल में नजर आयेगीं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरूण धवन भी दिखेंगे। इसके साथ ही वह फिल्म ‘तख्त’ में भी लीड में नजर आयेगीं। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल, रणवीर सिंह और भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिकाओं ने दिखायी देंगे।

(अन्य खबरों के लिएहमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)