PHOTOS: सीजन की पहली बर्फबारी से खूबसूरत हुआ नजारा, सफेद चादर से ढकी घाटी

Himachal Pradesh, Oct 18 (ANI): Tourists visit Khoksar Village as it receives season's first snowfall, in Lahaul-Spiti on Monday. (ANI Photo)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग के अनुमान को सही साबित करते हुए शनिवार को कई हिस्सों में बारिश शुरु हो गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। सीजन की पहली बर्फबारी पड़ने से घाटी में बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला। पहाड़ बर्फ की सफेद चादर के साथ ढक गए हैं।

वहीं बर्फबारी से घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, अहरबल में बर्फबारी पड़नी की बहुत सारी तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि लगातार बारिश पड़ने के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया गया है। दरअसल देश के कई राज्यों में हुई बारिश के बीच पहाड़ों को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 22 से 24 अक्तूबर भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया था।

बारिश व बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई। अगले 24 घंटों के दौरान भी मौसम की यही स्थिति बने रहने की संभावना है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां कस्बे में सुबह चार से पांच इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं रामबन इलाके में भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया। घाटी में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

5 इंच दर्ज की गई बर्फबारी

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम और गुलमर्ग में क्रमश: 0.1 डिग्री सेल्सियस और शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में शनिवार को मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि द्रास शहर में 5 इंच बर्फबारी दर्ज की गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)