पिंक कलर के गाउन में Rubina Dilaik के कातिलाना अदाओं से नजरें हटाना मुश्किल

मुंबईः टीवी की संस्कारी बहू रूबीना दिलैक आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही है। उन्होंने अपनी बेहतरीन अदायगी और मदहोश कर देने वाली खूबसूरती से सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है। रूबीना सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियोज अपने चाहने वालों के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पिंक कलर के गाउन में रूबीना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।

उन्होंने न्यूड मेकअप और खुले बाल से अपने लुक पूरा किया है। गाउन के साथ रूबीना ने गले में नेकलेस पहना हुआ है जिसमें ब्लू कलर के स्टोन लगे हुए है। यह उनकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो में वह कोट पैंट में भी दिखायी दे रही हैं। सोशल मीडिया पर रूबीना का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनके चाहने वाले इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

ये भी पढ़ें..बेटियों की हत्या कर शिक्षक ने की आत्महत्या, रात में मनाया…

रूबीना की वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘सो हाॅट रूबीना’। वहीं एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ‘वेरी ब्यूटीफुल हाॅटी’। रूबीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह बिग बाॅस 14 की विनर भी रह चुकी हैं और खतरों के खिलाड़ी 12 में अपने ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं। वह जल्द ही बाॅलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। वह फिल्म ‘अर्ध’ से बाॅलीवुड में एंट्री करने वाली है। इस फिल्म में रूबीना के साथ अभिनेता राजपाल यादव नजर आयेंगे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…