खेल

इरफान पठान ने बिना नाम लिए धोनी पर साधा निशाना, मचा बवाल

Irfan Pathan.

 

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान शनिवार को एक ऐसा ट्वीट किए जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंद पर नाबाद 47 रनों की पारी खेली। इस दौरान वह मैदान पर कुछ दर्द में भी नजर आए। 39 वर्षीय की फिटनेस को लेकर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं।

धोनी मैच के दौरान 19वें ओवर में गर्मी से काफी बेहाल नजर आए, उन्हें मैदान पर फीजियो को बुलाना पड़ा। इस मैच के बाद इरफान ने ट्वीट किया,"कुछ लोगों के लिए उम्र महज एक आंकड़ा है, जबकि बाकियों के लिए टीम से बाहर किए जाने का कारण..." पठान के इस ट्वीट को धोनी से जोड़कर देखा जाने लगा, क्योंकि धोनी ने अपनी कप्तानी में कुछ दिग्गज क्रिकेटरों को बढ़ती उम्र और फिटनेस को लेकर टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

यह भी पढ़ेंः-एनकाउंटर के डर से बुलेटप्रूफ वाहनों में चल रहे अपराधी

धोनी की कप्तानी में ही इरफान पठान भी टीम से बाहर हुए और फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं कर सके। राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली जैसे बड़े नाम धोनी की कप्तानी में ही टीम से बाहर हुए।