खेल

34 स्वर्ण पदक के साथ रांची ने जीती अंतर जिला कराटे प्रतियोगिता

ranchi-min

रांची: इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के तत्वावधान में बिशप हार्टमैन एकेडमी में चल रहे दो दिवसीय नौवीं इमा कप अंतर जिला कराटे प्रतियोगिता (Karate competition) में रांची ओवरऑल चैंपियन रही। 34 स्वर्ण पदक लेकर रांची के खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। जबकि लोहरदगा की टीम ने अपने दूसरे स्थान को बरकरार रखा। तीसरे स्थान पर पश्चिमी सिंहभूम की टीम रही। पुरुष चैंपियन का खिताब रांची के कुमार अभिषेक को मिला जबकि महिला चैंपियन का खिताब रांची की ही कृतिका कुमारी को दिया। अनुशासित टीम का खिताब रांची के लोवाडीह कराटे क्लब के टीम को दिया गया।

ये भी पढ़ें..आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव हारने पर धर्मेंद्र यादव बोलेः यह भाजपा-बसपा के...

प्रतियोगिता (Karate competition) में सफल खिलाड़ियों को आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, बिशप हार्टमैन एकेडमी के उप प्राचार्य फादर सुनील बरवा एवं इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निर्देशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।

अजय नाथ शाहदेव ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि झारखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है। हमारे राज्य के खिलाड़ियों में बस जरूरत है उसे निखारने की। रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन किया है। इसमें कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका चयन अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता (Karate competition) के लिए किया जाना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)