Featured दुनिया

मैक्सिको में भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी, 19 लोगों की मौत

gun fire_643
gun fire

मैक्सिको सिटीः उत्तर अमेरिकी देश मैक्सिको के मध्य भाग में स्थित मिशोकैन राज्य के लास तिनाजाज शहर में भीड़ पर हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 19 लोगों की मौत हो गई। तमाम लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। मैक्सिको के महाधिवक्ता कार्यालय ने जारी बयान में कहा है कि मध्य मैक्सिको में 19 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिशोकैन राज्य के लास तिनाजाज शहर में एक उत्सव चल रहा था।

इस उत्सव में भारी संख्या में लोग जुटे थे। अचानक उत्सव के रंग में भंग तब पड़ा, जब कुछ लोगों ने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दी। महाधिवक्ता कार्यालय के अनुसार मृतकों में 16 पुरुष व तीन महिलाएं हैं। इनके शव में गोली के निशान हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मिशोकैन और उसका पड़ोसी राज्य गुआनाजुआतो, मैक्सिको के दो सबसे हिंसक राज्यों में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें..गाजीपुर की लैंडफिल साइट में लगी भीषण आग, आप विधायक ने...

यहां नशीली दवाओं की तस्करी और चोरी के ईंधन सहित अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच अक्स गोलीबारी होती रहती है। मैक्सिको सरकार ने 2006 में सेना के साथ एक नशा विरोधी अभियान शुरू किया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार तब से अब तक तीन लाख चालीस हजार से अधिक लोगों की हत्या हो चुकी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)