Sunday, February 9, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीIndigo Flight News: दिल्ली से जेद्दा जा रहे इंडिगो विमान की कराची...

Indigo Flight News: दिल्ली से जेद्दा जा रहे इंडिगो विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग , यात्री की बिगड़ी तबियत

Indigo Flight News: भारत की राजधानी नई दिल्ली से जेद्दा जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा। यह विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था तब एक 55 वर्षीय पुरुष यात्री गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था।

Indigo Flight News: गंभीर रुप से बीमार पड़ा यात्री  

बता दें, जब विमान (Indigo Flight) पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था तब एक 55 वर्षीय मुस्लिम यात्री गंभीर रूप से बीमार पड़ गया। फ्लाइट क्रू ने यात्री को ऑक्सीजन मुहैया कराई, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। पायलट ने मानवीय आधार पर कराची एअर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी।

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, यहां चेक करें अपने शहर का रेट

Indigo Flight News: कराची मे कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग   

मंजूरी मिलने के बाद उड़ान को कराची की ओर मोड़कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। वहीं पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की मेडिकल टीम ने फौरन विमान (Indigo Flight) के अंदर पहुंचकर यात्री को चिकित्सा सहायता प्रदान की। इसके बाद उड़ान कराची से रवाना हुई और जेद्दा जाने के बजाय दिल्ली लौट गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 
सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें