Featured लाइफस्टाइल

इन देशों में भारतीय पर्यटकों को वीजा के लिए मिलती है ये सुविधा, कम बजट में कर सकेंगे सैर

Indian tourists in these countries get this facility for visa, they will be able to visit in a low budget
visa-policy-for-indian-tourists नई दिल्लीः गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में बच्चों के स्कूलों में भी समर वेकेशन शुरू होने वाले हैं। गर्मी की छुट्टियां यानी फुल मौज-मस्ती। इन छुट्टियों में माता-पिता भी तरह-तरह की प्लानिंग करने लगते हैं। सबसे ज्यादा लोग इन छुट्टियों में बाहर घूमने जाने का भी प्लान बनाते हैं और अगर बात विदेश घूमने की हो, तो बात बन जाती है। ऐसे में अगर आप भी इन छुट्टियों को लेकर प्लान बना रहे हैं और बजट का भी ध्यान रखना चाहते हैं तो कुछ देश ऐसे हैं, जो भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं और उनकी वीजा फीस भी भारतीयों के लिए सबसे कम है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ देशों के बारे में -

थाईलैंड -

thailand-tourism अगर आप बजट में विदेश घूमने की सोच रहे हैं तो आपकी लिस्ट में थाईलैंड का नाम जरूर होगा। प्राकृतिक खूबसूरती, धार्मिक स्थलों व नाइट लाइफ की वजह से लोग थाईलैंड जाना पसंद करते हैं। थाईलैंड की अर्थव्यवस्था का मुख्य स्त्रोत पर्यटन है। दक्षिणी एशिया महाद्वीप थाईलैंड की राजधानी बैंकाक हमेशा पर्यटकाें की चहल-पहल से गुलजार रहता है। थाईलैंड का फी फी आइलैंड का शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है, वहीं फुकेट के साफ समुद्र तट की वजह से लोग वहां जाना चाहते हैं। इसके अलावा पट्टाया शहर की बात ही अलग है। चकाचैंध करने वाली रोशनी, नाइट लाइफ, रेस्तरां और कैफे इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। वीजा फीस - थाईलैंड इंडियन टूरिस्ट्स को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। यानी आप थाईलैंड पहुंचकर अपना वीजा कलेक्ट कर सकते हैं। एक भारतीय पर्यटक को थाईलैंड के लिए 1000 थाईलैंड बाहत यानी 1834 रुपये देने होंगे। वहीं, सिंगल एंट्री टूरिस्ट वीजा 1600 रुपये से 2000 रुपये तक में मिलता है। ये वीजा एक महीने यानी 30 दिन के लिए वैद्य होते हैं।

कंबोडिया -

cambodia-tourism कंबोडिया का प्राचीन नाम कंबोज है, जो संस्कृत से ली गई है। कंबोज से ही बाद में एशिया महाद्वीप के इस देश का नाम कंबोडिया पड़ा। कंबोडिया की संस्कृति में सनातन धर्म का प्रभाव स्पष्ट देखा जाता है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर अंगकोर वाट स्थित है, जिसमें हिंदू लोगों की आस्था बसती है। यहां आप समुद्र तटों व धार्मिक बौद्ध स्थलों की खूबसूरती निहार सकते हैं। वहीं, कंबोडिया की राजधानी नोम पेेन्ह में नाईट क्लब हैं, जहां आप नाईट लाइफ का लुत्फ उठा सकते हैं। वीजा फीस - कंबोडिया के लिए आपको 2,316 रुपये वीजा के लिए देने होते हैं। आप कंबोडिया पहुंचकर एयरपोर्ट पर पहुंचकर अपना वीजा ले सकते हैं, जो 30 दिन के लिए वैद्य होता है। आप अगर कंबोडिया जाना चाहते हैं तो मार्च से नवंबर तक का समय बेस्ट माना जाता है, क्योंकि इस दौरान यहां पर्यटकों की भीड़ कम होती है।

मालदीव -

maldives-tourism दक्षिण एशिया के खूबसूरत देश मालदीव में लगभग 100 से ज्याद आईलैंड हैं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। मालदीव की राजधानी माले है, जहां की हरियाली लोगों का दिल जीत लेती है। मालदीव अपने खूबसूरत समुद्र तटों की वजह से भी लोकप्रिय है। यहां बनाना रीफ में डाइविंग को लेकर टूरिस्ट्स में के्रज है। इसके अलावा अगर आप मालदीव जाएं तो नाइट फिशिंग का मजा लेना न भूलें। वीजा फीस - मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों को वीजा आॅन अराइवल की सुविधा दी जाती है। इसका कोई शुल्क नहीं लिया जाता। यह वीजा 30 दिनों के लिए वैद्य रहता है, जो आप 90 दिनों तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा वीजा लेने के लिए आपको अपने दस्तावेज दिखाने होंगे।

इंडोनेशिया -

indonesia-tourism अगर आप गर्मी की छुट्टियां एडवेंचर और समुद्र तटों पर बिताना चाहते हैं तो आपको इंडोनेशिया का रूख करना चाहिए। इंडोनेशिया का बाली प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक है। इंडोनेशिया में आप वाटर स्पोट्र्स का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं, मध्य जावा में बसा योग्याकार्ता इस देश का सांस्कृतिक केंद्र है। इसके साथ ही कोमोडो द्वीप पर आप कोमोडो ड्रैगन (दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली) देख सकते हैं। कोमोडो द्वीप, कोमोडो नेशनल पार्क के अंदर है। वीजा फीस - भारतीय पर्यटकों के लिए इंडोनेशिया वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। इसके लिए पर्यटकों को अपने जरूरी दस्तावेज अधिकारियों को देना होता है। इसके साथ ही वीजा की फीस लगभग 2490 रुपये देने होते हैं। ये भी पढ़ें..Ayodhya Ram Mandir Latest Photos: बहुत खूबसूरत बन रहा है रामलला का मंदिर, देखें तस्वीरें

श्रीलंका -

sri-lanka-tourism दक्षिण एशिया में हिंद महासागर के उत्तरी भाग में स्थित श्रीलंका का इतिहास भारत के महाकाव्य रामायण से जुड़ा हुआ है। श्रीलंका में ऐतिहासिक धरोहरों और आधुनिकता का संगम देखने को मिलता है। श्रीलंका का प्राचीन नाम लंका है, जहां रावण ने शासन किया। चारों ओर से समुद्र से घिरे श्रीलंका में कई पर्यटन स्थल हैं, जिनका धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व है। यहां गल विहार, उदावलावे नेशनल पार्क, रावन वाॅटरफाॅल, दांबुला गुफा मंदिर व टूथ का मंदिर के साथ ही खूबसूरत समुद्र तट पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वीजा फीस - श्रीलंका में भी भारतीय पर्यटक वीजा ऑन अराइवल की सुविधा ले सकते हैं। वीजा लेने के लिए आपको पासपोर्ट, फोटो, वापसी की टिकट, श्रीलंका में रहने की जगह और पर्याप्त फंड की जानकारी देनी होती है। श्रीलंका वीजा के लिए भारतीयों को लगभग 1,655 रुपये देने होते हैं। इस वीजा की अवधि 30 दिनों के लिए होती है। डिस्क्लेमर:- इस आर्टिकल में उन देशों की जानकारी दी गई है, जो भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं। इसके साथ ही इनकी वीजा फीस भी भारतीय पर्यटकों के लिए कम है। वीजा ऑन अराइवल के नियम बदलते रहते हैं। इसलिए, अपना ट्रिप प्लान करने से पहले उक्त देश की वीजा पाॅलिसी व अन्य जरूरी जानकारियों को जरूर प्राप्त कर लें। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)