विशेष टॉप न्यूज़

जानें कौन हैं भारत की वो यंग लेडी ऑफिसर, जिसने पाकिस्तानी पीएम के हर झूठ का किया पर्दाफाश !

First Secretary Sneha Dubey responding to Pakistan Prime Minister Imran Khan's speech

नई दिल्लीः पाकिस्तान कश्मीर और भारत को लेकर अपनी नापाक सोच कभी नहीं छोड़ता। हर मौके पर कश्मीर राग अलापता है और भारत को घेरने की हर संभव कोशिश करता रहता है, लेकिन भारत की ओर से हर बार उसे करार जवाब मिल भी जाता है। इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। ऐसा ही कुछ हुआ संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में। जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन्हें भारत की ओर से कड़ी फटकार मिली। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को लताड़ दिया।

ये भी पढ़ें..पंजाब कैबिनेट विस्तार: नए मंत्रियों की लिस्ट फाइनल, कैप्टन के 5 करीबियों की छुट्‌टी

पाक के एक-एक झूठ का स्नेहा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

दरअसल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत को घेरना चाहते थे। उन्होंने भारत के खिलाफ खूब जहर उगला। लेकिन भारत की बेटी और UNGA में फर्स्ट सेक्रटरी स्नेहा दुबे ने उन्हें आईना दिखा दिया। स्नेहा दुबे ने दो टूक कहा कि आतंकियों का खुला समर्थन करने का पाकिस्तान का इतिहास रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने इमरान के एक-एक झूठ का मुंहतोड़ जवाब दिया और उसे अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत तक दे डाली।

भारत की ओर से UNGA में फर्स्ट सेक्रटरी स्नेहा दुबे ने दो टूक कहा कि आतंकियों का खुला समर्थन करने का पाकिस्तान का इतिहास रहा है। इस युवा अफसर ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पाक PM को याद दिलाया कि कैसे पाकिस्तान ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादियों के लिए पनाहगाह बना रहा है और कश्मीर में भी अवैध कब्जा जमाकर बैठा है। इमरान खान के हर झूठ का करारा जवाब देती भारत की इस अफसर बिटिया की हर ओर चर्चा हो रही है। आइए जानते है कौन हैं स्नेहा दुबे?

कौन हैं लेड़ी अफसर स्नेहा दुबे?

बता दें कि स्नेहा दुबे ने पहले अटेम्प्ट में ही यूपीएससी में सफलता प्राप्त की थी। वे 2012 बैच की महिला अधिकारी हैं। आईएफएस बनने के बाद उनकी नियुक्ति विदेश मंत्रालय में हुई। उन्हें 2014 में भारतीय दूतावास मैड्रिड में भेजा गया। मौजूदा वक्त में वे संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव हैं। स्नेहा दुबे की रुचि अंतर्राष्ट्रीय मामलों में ​होने के कारण उन्होंने भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने का फैसला किया। स्नेहा ने जेएनयू से एमए और एमफिल किया है। उनकी शुरुआती शिक्षा गोवा में हुई। इसके बाद उन्होंने पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से स्नातक किया। इस समय स्नेहा दुबे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)