Home अन्य बिजनेस हरदीप पुरी बोले- अगले साल तक 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण की ओर...

हरदीप पुरी बोले- अगले साल तक 20 फीसदी इथेनॉल मिश्रण की ओर बढ़ रहा भारत

india-is-moving-towards-20-percent-ethanol-blending

नई दिल्‍ली: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने सोमवार को कहा कि भारत इथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY) 2025-26 तक पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पांच साल पहले करना पड़ा रहा संशोधित

नई दिल्ली में आयोजित 12वें सीआईआई बायोएनर्जी शिखर सम्मेलन 2024 में सरकार की सक्रिय नीतियों पर प्रकाश डालते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण के अपने पहले के लक्ष्य को पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रारंभिक समय सीमा 2030 निर्धारित की गई थी, लेकिन तब से इसे संशोधित कर अक्टूबर 2025 कर दिया गया है।

भविष्य के लिए बनेगा रोडमैप

भारत की इथेनॉल मिश्रण पहल की सफलता पर प्रकाश डालते हुए पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि मिश्रण 2014 में 1.53 प्रतिशत से बढ़कर 2024 तक अनुमानित 15 प्रतिशत हो गया है। इन परिणामों से उत्साहित होकर सरकार ने अपने 20% मिश्रण लक्ष्य की समय सीमा को 2025 तक बढ़ा दिया है, जिससे सतत ऊर्जा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता मजबूत हुई है। उन्होंने आगे कहा कि 20% मिश्रण लक्ष्य की प्राप्ति के बाद भविष्य के लिए रोडमैप विकसित करने के लिए चर्चा शुरू हो गई है। यह रोडमैप ऊर्जा स्थिरता और आत्मनिर्भरता की दिशा में देश के अगले कदमों का मार्गदर्शन करेगा।

यह भी पढ़ेंः-Nobel Prize 2024: अर्थशास्त्र के नोबेल का ऐलान, इन तीन अर्थशास्त्रियों मिला पुरस्कार

पुरी ने जोर देकर कहा कि इस समय सीमा के बाद जैव ईंधन क्षेत्र के लिए एक व्यापक रोडमैप विकसित किया जाएगा। उन्होंने भारतीय ऊर्जा बाजार में उपलब्धता, सामर्थ्य और स्थिरता को संतुलित करने की चुनौतियों को स्वीकार किया, लेकिन पुष्टि की कि खाद्य-भंडार की बढ़ती कीमतों के बीच इथेनॉल मिश्रण एक व्यवहार्य समाधान बना हुआ है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version