Home देश रक्षा क्षेत्र में महाशक्ति बनकर उभर रहा भारत: पीके सहगल

रक्षा क्षेत्र में महाशक्ति बनकर उभर रहा भारत: पीके सहगल

PK-Sehgal

नई दिल्लीः लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को भारतीय सेना प्रमुख बनाया गया है। इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं बचाव में कहा जा रहा है कि उस समय देश में चुनाव चल रहे थे, इसलिए सरकार ने नई नियुक्ति पर कोई फैसला नहीं लिया। इस पूरे मामले में रिटायर्ड मेजर जनरल पीके सहगल ( PK Sehgal) ने कहा कि भारत में विपक्ष हमेशा सरकार के हर फैसले पर टिप्पणी करता है। अगर सरकार उपेंद्र त्रिवेदी को नियुक्त करती तो उस समय वे कहते कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है।

अगर नियुक्ति नहीं होती तो सवाल उठते। उन्हें इसलिए प्रमुख बनाया गया क्योंकि वे सबसे वरिष्ठ थे। उन्होंने पाकिस्तान और चीन की सीमा पर काम किया है। उन्हें सरकार कैसे काम करती है, कैसे काम करती है, इसकी पूरी जानकारी है, इसलिए उनकी नियुक्ति बहुत अच्छी है। चुनाव के दौरान नेताओं द्वारा सेना प्रमुख का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

विपक्ष हर मुद्दे पर उठाता है सवाल

इस पर पीके सहगल ने कहा कि मेरे हिसाब से विपक्ष हर मुद्दे पर सवाल उठाता है, आज से नहीं बल्कि पिछले कई सालों से। अगर सरकार कोई फैसला लेती तो वे कहते कि फैसला गलत था। पूरे देश को देश की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर सरकार के पीछे खड़ा होना चाहिए। इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

ये भी पढ़ेंः- अजीत डोभाल लगातार तीसरी बार NSA बनाए गए, PK मिश्रा बने रहेंगे पीएम मोदी के प्रधान सचिव

उनका कहना है कि पिछले 10 सालों में आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया बहुत सफल रहा है। भारत अब सबसे ज्यादा हथियार सप्लाई करने वाला देश बन रहा है। अभी हम 70% हथियार आयात करते हैं, आज हम बड़े निर्यातक के रूप में उभर रहे हैं। अब इस समय हम 84 देशों को कई तरह के हथियार और 100 देशों को दूसरे तरह के उपकरण दे रहे हैं।

हमें चुनौती देने से पहले सौ बार सोचेगा चीन

उन्होंने कहा कि हमारे हिंदुस्तान में बने हवाई जहाजों की मांग बढ़ रही है। हेलीकॉप्टर की मांग बढ़ रही है। यहां जो हेलीकॉप्टर बन रहे हैं, कई तरह की मिसाइलें बन रही हैं, हमारे मित्र देश उन सबकी बात कर रहे हैं और भारत बहुत बड़े पैमाने पर महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। हम 100 प्रतिशत तकनीक ट्रांसफर की बात करते हैं। हम अमेरिका से तकनीक ले रहे हैं, जिससे भारत हब बनेगा। इसी तरह हम इजरायल, रूस, फ्रांस से भी तकनीक ले रहे हैं। 2035 तक हम इतने सुरक्षित हो जाएंगे कि चीन हमें चुनौती देने से पहले सौ बार सोचेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version