खेल Featured

कप्तान सुनील छेत्री ने रचा इतिहास, फाइनल में भारत, महान फुटबॉलर पेले का भी टूटा रिकॉर्ड

sunil-chhetri-_pele-international-goal-record

नई दिल्लीः भारत ने बुधवार को खेले गए SAFF चैम्पियनशिप 2021 के मुकाबले में होस्ट मालदीव को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने सैफ चैंपियनशिप में मालदीव के खिलाफ खेले गए मैच में इतिहास रच दिया। इस मैच में 2 गोल करते ही सुनील छेत्री ने ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले के सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। पेले ने ब्राजील के लिए 77 गोल किए थे और अब छेत्री ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। छेत्री के अब 79 गोल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें..IPL 2021: लगातार तीसरे साल टूटा दिल्ली दिल, केकेआर फाइनल में

दरअसल भारतीय कप्तान छेत्री ने मालदीव के खिलाफ 62वें मिनट में जब अपना पहला गोल किया तो वह पेले से आगे निकल गए। इसके बाद उन्होंने 71 वें मिनट में एक और गोल इतिहास रच दिया। वहीं छेत्री के दो गोलों की बदौलत भारत ने मालदीव को 3-1 से हरा दिया। अब भारत का सामना नेपाल से होगा। नेपाल ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने मुकाबले को ड्रॉ करवाया और इस तरह उसकी भी फाइनल में जगह पक्की हो गई थी। लीग मुकाबले में भारत ने नेपाल को 1-0 से हराया था। बता दें कि भारत ने SAFF चैम्पियनशिप को 7 बार अपने नाम किया है, हालांकि अभी मालदीव ही चैम्पियन है। लेकिन अब एक बार फिर भारत के पास अपने नाम ये खिताब करने का मौका है, सिर्फ नेपाल को फाइनल में मात देनी है।

भारतीय कप्तान अब तीसरे सबसे अधिक सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे अब लियोनेल मेसी (80) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (115) दो ऐसे फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वालों की सूची में छेत्री से आगे हैं। भारतीय कप्तान दुनिया के छठे सबसे ज्यादा गोल करने वाले संयुक्त खिलाड़ी भी बन गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)