प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

आगामी त्यौहारों को देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

UP1

लखनऊ। आगामी त्यौहारों दशहरा, दुर्गापूजा, रामलीला को दृष्टिगत रखते हुए व सोमवार 26 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले नवरात्रि त्यौहार को देखते हुए मंदिरों के साथ-साथ राजधानी में पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद व व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिस-जिस थाना क्षेत्रों में मूर्तियों की स्थापना, दुर्गा पूजा हेतु बनाये गए पंडाल, रामलीला हेतु बनाये गए मंचन व पुतला दहन का आयोजन होना है, उन सभी जगहों पर समुचित पुलिस फोर्स का प्रबंध किया गया है। इसमें ग्राम चौकीदारों का भी सहयोग लिया जा रहा है। 112 पीआरवी के वाहनों को भी उनकी जरूरत के हिसाब से लगाया गया है। इस बार पंडालों और रामलीला के साथ अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में सीसीटीवी से निगरानी की योजना है।


इसके अलावा उन समस्त प्रभारी निरीक्षकों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में होने वाले संबंधित स्थानों का भली-भांति निरीक्षण करने व नवरात्रि के अवसर पर शांति समिति की बैठक कब की गई यदि नहीं की गई है तो बैठक की प्रस्तावित तिथि एवं समय निर्धारित कर तय समय में बैठक करेंगे। इसके साथ ही समस्त प्रभारी निरीक्षकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि उनके थाना क्षेत्रों में कितने जुलूस निकलेंगे व मूर्तियों की कितनी प्रतिमाएं स्थापित होगी के संबंध में आयोजक समिति के अध्यक्ष का नाम व मोबाइल नंबर का विवरण भी लेकर व्यवस्था को संभालें।

ये भी पढें-सोनीपत में करंट लगने से दुधारू भैंस की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

https://twitter.com/psclko/status/1573696439917875201?t=Vz3sGmrpmaUbEzpiA-tgRA&s=08

डीसीपी मध्य अर्पणा रजत कौशिक ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान दुर्गा पूजा हेतु स्थापित पंडाल व रास्तों का भ्रमण कर व विसर्जन स्थल का विवरण एवं वैरिकेटिंग की पूर्ण व्यवस्था कर पंडालों पर समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे स्थान जहां पर दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन निर्धारित है वहां पर गोताखोरों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। उन स्थानों में किसी प्रकार की दुर्घटना न घटे इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मूर्ति स्थापित होने वाले स्थानों पर विभिन्न शिफ्टों में 24 घंटे पुलिस ड्यूटी लगाई गई है, एवं मूर्ति स्थापित करने वाली समितियों से समन्वय बनाकर सुरक्षा व आग से बचाव के संबंध में सारी सावधानियां बरतें जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।


आगामी त्यौहार दुर्गापूजा, दशहरा, रामलीला से संबंधित लगाये गए पुलिस बल व अन्य का विवरण निम्नवत है जोन

स्थापित दुर्गा प्रतिमा दुर्गा पूजा पंडाल रामलीला पुतला दहन


मध्य 27 22 05 07
उत्तरी 30 32 19 16
पूर्वी 17 08 07 07
पष्चिमी 27 27 09 12
दक्षिणी 32 32 14 13
कुल योग 133 121 54 55

सभी जोन में सुरक्षा व्यवस्था में लगने वाले पुलिस कर्मी व जनशक्ति
उपनिरीक्षक 282
मुख्य आरक्षी 260
आरक्षी 668
ग्राम चौकीदार 139
112 पीआरवी 75
सिविल डिफेंस 67
के पदाधिकारी
एस-10 के सदस्य 219
सीसीटीवी कैमरे 8
फायर टेण्डर 14

रिपोर्ट- पवन सिंह चौहान

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…