Featured जरा हटके

गजब! जिसने सुना वो रह गया दंग, महिला ने एक साथ दिया 10 बच्चों को जन्म

cc52c0f5c804a823671454653c848593b8cca98fc323eae5e338006d0653f93c_1

प्रिटोरिया: दक्षिण अफ्रीका की महिला ने एक बार में 10 बच्चों को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार ये सभी बच्चे ऑपरेशन के बाद हुए। एक ही प्रेगनेंसी से अधिकतम बच्‍चों को जन्म देने का रिकॉर्ड इसके पहले माली की हलीमा सिस्से के नाम है, जिन्होंने मई महीने में मोरक्को के एक अस्पताल में नौ बच्चों को जन्म दिया था।

37 वर्षीय गोसियामे थमारा सिथोले ने 7 जून को प्रिटोरिया के एक अस्पताल में 10 बच्‍चों को जन्‍म देने की बात कही है। पहले से ही जुड़वा बच्चों की मां सिथोले ने सोमवार को सिजेरियन द्वारा सात लड़कों और तीन लड़कियों को जन्म दिया। इससे डॉक्टर्स ने कहा था कि वह 6 से 8 बच्‍चे की उम्मीद कर रहे थे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिथोल का दावा है कि उसने प्राकृतिक तरीके से ही गर्भधारण किया था। हालांकि यह प्रेगनेंसी उनके लिए आसान नहीं थी, क्योंकि इस दौरान उन्‍हें पैर में दर्द और हार्टबर्न जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। अपनी हाई-रिस्‍क प्रेगनेंसी को देखते हुए उन्‍होंने बच्चों को लेकर चिंता भी जताई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, सिथोल के सभी 10 बच्चे जीवित हैं और अगले कुछ महीने वे इन्क्यूबेटर्स में ही रहेंगे। सिथोल के पति तेबोहो त्सोतेत्सी ने कहा कि वह बच्‍चों के जन्म से खुश और भावुक दोनों हैं। उन्‍होंने कहा कि सात लड़के और तीन लड़कियां हैं। वह सात महीने और सात दिन की गर्भवती थी। मैं खुश हूं और भावुक भी। मैं इस वक्‍त ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।