Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

Health Tips: सर्दियों में बीमारियों को रखना है दूर, तो पोषक तत्वों से भरपूर इन 5 साग को खाएं जरूर

palak saag

नई दिल्लीः सर्दियों के मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर होने के चलते कई तरह की बीमारियां घेर लेती है। इसके साथ ही तेजी से गिरते तापमान के कारण ब्रेन स्ट्रोक और हाई अटैक के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में एक ही उपाय सर्दियों में होने वाली समस्याओं से शरीर की रक्षा कर सकता है। वह है डाइट। सर्दियों के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करने के लिए प्रकृति ने हमें बहुत सी चीजें दी हैं। उनका उपयोग कर शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर बीमारियों को दूर रख सकते हैं। सर्दियों के मौसम में कई तरह की साग बाजारों में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। इनके सेवन से शरीर को गर्माहट मिलती है। साथ ही रोग भी दूर रहते हैं। आइए जानते हैं इन सागों के बारें में।

बथुआ का साग
बथुआ प्रकृति की सबसे अनमोल औषधि की तरह है। बथुआ में कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी, पौटेशियम समेत कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। यह प्रोटी का भी रिच सोर्स है। सर्दियों में बथुए के साग का सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिलती है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होने से बीमारियां भी दूर रहती हैं। इसके साथ ही पाचन संबंधी कई समस्याओं को दूर करता है।

ये भी पढ़ें..Health Tips: कोरोना से घबराएं नहीं, हेल्दी डाइट के साथ ही...

पालक का साग
पालक हरी पत्तेदार सब्जियों में आता है लेकिन इस मौसम में इसका उपयोग भी साग की तरह किया जाता है। यह स्वाद और सेहत दोनों के मामले में सुपरफूड की तरह है। पालक का साग खाने से वजन भी नियंत्रित रहता है। साथ ही इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाये जाते हैं। जिससे सर्दियों में होने वाली समस्याएं दूर ही रहती हैं।

सोया-मेथी का साग
सर्दियों के मौसम में मिलने वाली सोया-मेथी अधिकतर लोगों को बेहद पसंद भी होती है। फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर सोया-मेथी का साग रोगों को दूर करने के साथ ही और भी कई फायदे शरीर को पहुंचाता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी औषधि की तरह कार्य करता है। इसके सेवन से बालों की ग्रोथ भी होती है और पाचन तंत्र भी दुरूस्त होता है।

ये भी पढ़ें..Winter Drinks: सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के...

सरसों का साग
सरसों का साग सेहत का खजाना होता है। प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर सरसों का साग शरीर के लिए रक्षा कवच की तरह कार्य करता है। सर्दियों के मौसम में वैसे भी लोगों को सरसों का साग और मक्के की रोटी बेहद पसंद आती है।

मूली का साग
सर्दियों में मूली खाने के साथ बहुत ही अच्छी लगती है। इसके कच्चा या पकाकर दोनों तरह से खाया जाता है। मूली और उसकी पत्तियों का सलाद भी खाया जाता है। गुणकारी तत्वों से भरपूर मूली के पत्तों का साग सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी समेत कई खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जोकि शरीर को रोगों से लड़ने के लिए तैयार करता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)