Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

इन बातों का ख्याल रखेंगे तो होली की उमंग में नहीं पड़ेगा विघ्न

holi1

नई दिल्लीः भारत के अधिकतर राज्यों में होली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार कोरोना के चलते होली की उमंग थोड़ी सी फीकी है, लेकिन फिर भी अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो होली पर खूब मजे किये जा सकते हैं। होली खेलते समय हम खूब रंग-गुलाल सबको लगाते हैं। लेकिन कभी-कभी मिलावटी और केमिकल वाले रंगों की वजह से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैै। जैसे चेहरे पर दाने, आंखों में सूजन आदि। इसलिए होली खेलने से पहले कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखें ताकि आपको या फिर दूसरों की होली में विघ्न न पड़ने पाये।

होली खेलने से पहले बालों में खूब सारा तेल लगा लेना चाहिए। इससे बालों के ऊपर तेल की परत चढ़ जाएगी और होली खेलने के बाद शैम्पू करने से रंग और गुलाल तुरंत निकल जाएंगे और बालों को भी नुकसान नही होगा। होली पर हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करें। इन रंगों के उपयोग से चेहरे, आंखों और बालों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नही होगा। कुछ लोगों को सांस लेने की समस्या होती है। ऐसे में उन लोगों को हर्बल रंग ही लगायें। इसके साथ ही होली खेलने से पहले बच्चों के साथ खुद के चेहरे और शरीर पर भी तेल से मालिश करनी चाहिए। इससे त्वचा पर रंग नही चढ़ेगा और न ही रंगों का कोई नुकसान होगा।

यह भी पढ़ेंःअसम चुनावः 10 बजे तक 10.21 फीसद हुआ मतदान

वहीं इस बात का भी विशेष ख्याल रखें कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीते रहें। क्योंकि होली पर रंग खेलने के बाद चेहरा और होंठ ड्राई हो जाते हैं। इसलिए आप अगर पानी पीते रहेंगे तो चेहरे और होंठो पर नमी बनी रहेगी। होली खेलते समय आंखों का ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसलिए अगर आंखों में यदि रंग चला जाए तो उन्हें मसले नही बल्कि पानी के छींटे मारकर धो लें। इसके साथ ही बेहतर होगा कि अगर आप होली खेलते वक्त सनग्लासेज लगा लें। इससे आंखें रंगों से भी बची रहेंगी और धूप की रोशनी से भी। होली खेलते समय पर शरीर के किसी हिस्से में अगर जलन होने लगे तो तुरंत ठंडे पानी से धोएं या फिर एलोवेरा जेल लगा लें।