Home लाइफस्टाइल Health Tips: बढ़ते फैट से है परेशान तो खानें में शामिल करें...

Health Tips: बढ़ते फैट से है परेशान तो खानें में शामिल करें ये चीजें

healthy-diet

Health Tips: भाग दौड़ और बिजी लाइफ के चलते अक्सर हम healthy diet पर ध्यान नहीं दे पाते हैं । कई बार तो हम इतना बिजी हो जाते है कि, हम अक्सर बाहर का खाना खाने पर मजबूर हो जाते है। जो हमारे शरीर में बन रहे फैट का मुख्य कारण बनता है। जिसके बाद शरीर के बढ़े हुए वजन को कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है पर क्या आप जानते हैं कि, खाने में इन चीजों को शामिल करने से हम बढ़ रहे फैट को कंट्रोल कर टोंड बॉडी पा सकते है।

हरी सब्जियों का सेवन जरुरी

हरी सब्जियों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनिरल्स पाये जाते है खास तौर पर आप लौकी, करेला, ब्रौकली , बीन्स का सेवन करने से आप अधिक फैट से छुटकारा पा सकते है। आप चाहे तो सलाद के रुप में भी इसका सेवन कर सकते है।

फलों का सेवन करना

हमें रोजाना खाने के बाद कुछ ताजे फलों का सेवन जरुर करना चाहिए जिससे हमारे पाचन तंत्र सही रहता है और शरीर को भरपूर मात्रा में पोशक तत्व जैसे फाइबर, विटामिन्स और मिनिरल्स मिलते हैं।

भरपूर मात्रा में ले प्रोटीन

हमारे पूरे शरीर को सबसे ज्यादा जरुरत प्रोटीन की होती है इसलिए हमें रोजाना भरपूर मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। खाने में हमें मूंग दाल, राजमा, चना इसके अलावा आप अंडे व नॉनवेज का भी सेवन कर सकते है इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

ये भी पढ़ें: Mumbai: अरबाज खान के पिता के साथ स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा

डेयरी प्रोडक्टस का करें इल्तेमाल   

खाने में डेयरी प्रोडक्टस जैसे दूध, दही, पनीर , चीज, इन सबका सेवन करें इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट होता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)  

Exit mobile version