Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना जरूर खायें चेरी

cherry1

नई दिल्लीः चेरी देखने में ही नही खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है। इसका मनमोहक रंग और स्वाद अनायास ही अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसके साथ ही चेरी में कई तरह के आयुर्वेदिक गुण भी पाये जाते है। चेरी का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। चेरी का उपयोग केक के साथ ही कई रेसिपी में होता है। चेरी एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होती हैं। मधुमेह के रोगियों के लिए चेरी बेहद लाभदायक होती है। इसके साथ ही यह कई और समस्याओं को दूर करने में काफी कारगर होती है।

यदि कोई व्यक्ति नींद न आने की समस्या से ग्रसित है तो चेरी उसके लिए औषधि की तरह कार्य करती है। चेरी में मेलाटोनिन नामक एक हार्मोन होता है जिसकी वजह से अच्छी नींद आती है। चेरी के सेवन से चेहरे पर भी निखार आता है। चेरी खाने से चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियां व काले धब्बे भी दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही त्वचा को सुन्दर, मुलायम और चमकदार बनाती है। चेरी के रोजाना उपयोग से पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। चेरी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो पेट से संबंधित बीमारियों को दूर रखता है।

यह भी पढ़ेंःविवाह तय होने से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी पर डाला तेजाब,...

चेरी वजन कम करने में मददगार साबित होता है। चेरी में मौजूद पानी शरीर के लिए हानिकारक तत्वों को बाहर निकाल देता है। जिससे वजन नियंत्रित रहता है। चेरी में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर से अतिरिक्त सोडियम की मात्रा को निकालने में मदद करता है। जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या से भी निजात मिलता है।