Featured लाइफस्टाइल

इन 5 राज्यों की सैर पर जा रहे हैं तो जरूर ट्राई करें यहां की मशहूर डिश

dish-min

नयी दिल्लीः भारत विविधताओं का देश कहा जाता है। यह विविधता सिर्फ धर्म, संस्कृति, जीवनशैली, भाषा, पहनावे तक ही सीमित नहीं है। हमारे देश में खाना बनाने की विधि और खानपान भी उतनी ही विविधता से भरा हुआ है। यहां के हर इलाके का अपना एक अलग ही फ्लेवर होता है, जिसकी झलक वहां के व्यंजनों में दिखती है। अगर किसी दो इलाकों में एक ही व्यंजन बनता दिख भी जाए तो दोनों जगहों पर उसे बनाने- पकाने की विधि जुदा होती है। आइए जानते हैं देश के पांच राज्यों के मशहूर व्यंजन, जो समय के साथ उस जगह के साथ अपना नाम जोड़ चुके हैं। कई बार तो उस जगह का नाम सामने आते ही बरबस वहां के प्रसिद्ध पकवान या व्यंजन का नाम याद आ जाता है।

नागालैंडः बैम्बू शूट करी
भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में आप चाहे कहीं चले जायें तो देखेंगे कि पोर्क बैम्बू शूट करी सिर्फ नागा लोग ही नहीं बल्कि सभी लोग बड़े चाव से खाते हैं। यह करी सूखे बैम्बू शूट, मिर्च और हर्ब्स से बनाई जाती है। इसे गर्मागर्म चावल और ताजा उबली सब्जियों के साथ परोसा जाता है। बैम्बू शूट बांस की ताजा कोपल को कहते हैं। बांस की ताजा कोपल को छत्तीसगढ़ में करील के नाम से भी जाना जाता है।

तेलंगानाः बिरयानी
हैदराबादी बिरयानी की खूशबु और उसका लाजवाब स्वाद सिर्फ भारतीयों को ही नहीं बल्कि देश-विदेश के लोगों को अपना मुरीद बना चुका है। बिरयानी दो तरीकों से बनाई जाती है और उसी के आधार पर उसे कच्ची बिरयानी और पक्की बिरयानी कहा जाता है।

गुजरातः ढोकला
अगर आपको कुछ हल्का खाना पसंद हो और वह हेल्दी भी हो तो पेश है आपके लिए गुजरात का प्रसिद्ध-ढोकला। ढोकला बेसन और दही से बनाया जाता है और इसे स्टीम में पकाया जाता है। यह एक साइड डिश है।

ये भी पढ़ें..कानपुर हिंसा के बाद यूपी में हाई अलर्ट, जुमे की नमाज...

महाराष्ट्रः मिसल पाव
बात मुम्बई की हो और पाव की बात न हो, ऐसा हो नहीं सकता है। मिसल पाव बहुत ही लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। अंकुरित मोठ दाल, प्याज, नारियल, टमाटर, मिर्च और अलग-अलग मसालों को मिलाकर मिसल तैयार किया जाता है। इसके साथ कच्चा प्याज, सेव और बटर में गर्म किया हुआ पाव खाया जाता है। यह नाश्ते में या दोपहर के खाने में भी खाया जाता है।

कश्मीरः रोगन जोश
रोगन जोश कश्मीर के प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। यह मटन से बनने वाली लजीज डिश होती है और इसे स्थानीय मसालों में पकाया जाता है। इसका रंग गहरा लाल होता है। केसर, कश्मीरी मिर्च, दही और पारंपरिक मसालों में तैयार यह डिश बहुत लोकप्रिय है। इसे गर्मागर्म चावल के साथ परोसा जाता है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…