Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

Summer Eye Care Tips: तेज धूप से आंखों में हो रही है रेडनेस तो इन घरेलू उपायों से जल्द मिलेगी राहत

summer-eye-care-tips
summer-eye-care-tips नई दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। गर्मियों में तेज धूप और लू के चलते स्किन संबंधी कई दिक्कतें होने लगती है। तेज धूप स्किन के साथ ही आंखों के लिए भी नुकसानदायक होती है। इससे आंखों में जलन, रेडनेस और खुजली जैसी समस्याएं होने लगती है। आंखें हमारे शरीर के सबसे नाजुक अंगों में से एक है। इसलिए आंखों का ध्यान देना बेहद जरूरी है। गर्मियों में काम के दौरान घर से बाहर निकलने से पहले सनग्लासेज जरूर पहनें और पूरे दिन एक से दो बार आंखों को ठंडे पानी से धोएं। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी। आंखों में दिक्कत होने पर बिना जानकारी लिये किसी भी आई ड्राॅप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही घर में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जिससे आप आंखों की समस्या को दूर कर सकते हैं। साथ ही इनके उपयोग से कोई नुकसान भी नहीं होता। आइए जानते हैं इनके बारे में। सनग्लासेज जरूर पहनें गर्मियों के मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले सनग्लासेज जरूर पहनें। साथ ही अपने चेहरे और सिर को काॅटन दुपट्टे से पूर तरह से कवर करें। गर्मियों में सूरज की तेज किरणें स्किन और आंखों के लिए नुकसानदायक होती है। सनग्लासेज सूर्य की खतरनाक यूवी किरणों से आपकी आंखों की सुरक्षा करेंगे। आंखों को ठंडे पानी से धोएं और गुलाब जल लगाएं तेज धूप के चलते आंखों में जलन और रेडनेस की समस्या होने लगती है। ऐसे में आंखों को ठंडे पानी से धोएं। इससे धूल-मिट्टी के कण आंखों से निकल जायेंगे। साथ ही आंखों को आराम भी मिलेगा। इसके साथ ही गुलाब जल को काॅटन में भिगोकर आंखों पर कुछ देर के लिए लगाएं। इससे भी रेडनेस की दिक्कत दूर हो जाती है और ताजगी महसूस होती है। आइस क्यूब्स लगाएं गर्मियों के मौसम में आंखों में जलन और खुजली की दिक्कत को दूर करने में आइस क्यूब्स भी मददगार साबित होती है। इससे लिए आंखों को पहले ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद काॅटन के रूमाल या फिर कपड़े में आइस क्यूब्स को रखें। फिर इसे आंखों पर कुछ देर के लिए रख दें। इससे राहत जरूर मिलेगी। भरपूर नींद लें यह तो आप जानते ही हैं कि नींद शरीर को रिफ्रेश कर एनर्जी प्रदान करता है। आंखों की सेहत के लिए भी नींद बहुत जरूरी है। इसलिए रात में समय पर सोने की आदत डालें। इसके साथ ही रात में सोने से पहले थोड़ी देर आंखों की मसाज भी करें। इसके लिए बादाम के तेल की कुछ बूंदे आंखों पर लगायें और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होगा और आंखों को आराम भी मिलेगा। ये भी पढ़ें..Eid 2023 Mehendi Designs: ईद पर मेहंदी की ये लेटेस्ट डिजाइन्स... आंखों के लिए फायदेमंद है एलोवेरा जेल एलोवेरा जेल स्किन के साथ ही आंखों के लिए भी लाभकारी होता है। तेज धूप के चलते आंखों की समस्या हो रही है तो फिर एलोवेरा जेल का उपयोग कर इसे दूर किया जा सकता है। इसके लिए एक बाउल में थोड़ा सा ठंडा पानी लें और उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। इसके बाद एक काॅटन को इसमें डुबो कर आंखों पर रखें। इससे आंखों में जलन और रेडनेस की समस्या दूर हो जाएगी। आंखों के लिए खीरा है फायदेमंद गर्मियों में आंखों के दर्द या जलन को खत्म करने में खीरा बेहद सहायक साबित होता है। इसके लिए खीरा के पतले-पतले स्लाइस काट लें और फिर इसे आंखों पर कुछ देर के लिए रखें और फिर हटा दें। इससे आंखों को काफी आराम मिलेगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)