Thursday, February 20, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeपंजाबPunjab: वरिष्ठ IAS वीके सिंह बने CM भगवंत मान के स्पेशल चीफ...

Punjab: वरिष्ठ IAS वीके सिंह बने CM भगवंत मान के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी

चंडीगढ़ः वरिष्ठ IAS अधिकारी विजय कुमार सिंह (VK Singh) ने सोमवार को राज्य सरकार के सीनियर अधिकारियों की उपस्थिति में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद बैठक की अध्यक्षता करते हुए वीके सिंह कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता सीएण भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जनहितैषी और विकास नीतियों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।

सरकार की नीतियों का पूरा ध्यान दिया जायेगा…

वीके सिंह ने कहा कि लोगों को स्वच्छ, कुशल, पारदर्शी ,प्रभावी और जवाबदेह शासन प्रदान करने पर जोर दिया जाएगा। विजय कुमार सिंह ने कहा कि इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता के तहत शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें..Durga Shankar Mishra: UP के मुख्य सचिव IAS दुर्गा शंकर मिश्र को तीसरी बार मिला सेवा विस्तार

वीके सिंह के पास कई सालों का अनुभव

विशेष मुख्य सचिव भारतीय प्रशासनिक सेवा का एक वरिष्ठ अधिकारी होता है। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार में विभिन्न जिम्मेदार पदों पर कार्य किया है। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी ने भारत सरकार में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव, कपड़ा मंत्रालय में विशेष सचिव और रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग में सचिव के रूप में काम किया है। उन्हें सार्वजनिक सेवा के प्रति सक्रिय और जवाबदेह दृष्टिकोण वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें