देश फोटो

चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी तैयारी, लेह में उड़ान भरते दिखे IAF के सुखोई विमान

sukhoi

 

नई दिल्ली: इस समय भारतीय और चीनी सेना के बीच विवाद चरम पर है। चीनी सेना की बढ़ती आक्रामकता को देखते हुए भारतीय सेना अलर्ट है। भारतीय सेना ने चीन से सटे सीमावर्ती इलाकों में अपनी चौकसी बढ़ा दी है। आज मंगलवार को भारतीय वायुसेना के सुखोई 30 MKI को लेह में उड़ान भरते हुए देखा गया। आप भी देखें तस्वीरें...

बता दें, रूसी सुखोई एसयु-30 एमकेआई भारतीय वायुसेना में सबसे ताकतवर एयरक्राफ्ट माना जाता है। भारतीय वायुसेना के पास 272 सक्रिय सुखोई एसयु-30 एमकेआई हैं।

इस एयरक्राफ्ट में दो इंजन हैं और दो चालको के बैठने की जगह है। इनमें से कुछ एयरक्राफ्ट को सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस को लॉन्च करने के लिए भी अपग्रेड किया गया है।

सुखोई विमान 3,000 किलोमीटर तक हमला कर सकता है। जबकि इसकी क्रूज रेंज 3,200 किलोमीटर तक है और कॉम्बेट रेडियस 1,500 किलोमीटर है।

वजन में भारी होने के बावजूद यह लड़ाकू विमान अपनी तेज़ गति के लिये जाना जाता है। यह विमान आकाश में 2,100 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से फर्राटा भर सकता है।