पति ने अपनी नई नवेली पत्नी को उसके प्रेमी को सौंपा, 20 दिन पहले हुई थी शादी

new wife

रांचीः एक युवक को जब अपनी नई- नवेली पत्नी के किसी और से इश्क होने की खबर मिली, तो उसके पैरो के नीचे से जमीन खिसक गई। उसके बाद पति ने ऐसा फैसला लिया जिसकी चर्चा पूरे इलाके में है।पति ने तय किया कि वह मात्र 20 दिन पहले ब्याही गई पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर देगा। दरअसल मामला झारखंड के पलामू जिले का है। यहां के मनातू थाना क्षेत्र के भीटकिला गांव निवासी सनोज सिंह की शादी लेस्लीगंज के तुकडीह निवासी प्रियंका के साथ 10 मई को पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी।

ये भी पढ़ें..Love Jihad: यश बन तनवीर अख्तर ने मॉडल को प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसके साथ जो किया…

भागने की फिराक में थी दुल्हन

नई नवेली दुल्हन प्रियंका अपने ससुराल में थी जब सोमवार को उसका पूर्व प्रेमी जितेंद्र विश्वकर्मा उसके पास पहुंचा। इससे पहले कि दोनों की भागने की योजना सफल हो पाती, ससुराल वालों ने दोनों को पकड़ लिया। जितेंद्र विश्वकर्मा ने पूछताछ में बताया कि उसका प्रियंका से प्रेम प्रसंग 2012 से चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन प्रियंका के घरवाले इसके लिए तैयार नहीं थे। इसका कारण यह था कि दोनों की अलग-अलग जातियां थीं। जब प्रियंका के पिता को दोनों के प्यार के बारे में पता चला तो आनन-फानन में उन्होंने सनोज से शादी करा दी।

पति ने प्रेमी को सौंपी अपनी पत्नी

प्रेमिका की शादी की खबर लगते ही वह उसकी ससुराल पहुंच गया। इस कहानी के सामने आने के बाद सनोज सिंह ने पत्नी प्रियंका को उसके प्रेमी जितेंद्र को सौंपने का फैसला किया। प्रियंका और उनके बॉयफ्रेंड जितेंद्र का कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और दोनों साथ में जिंदगी बिताना चाहते हैं। इस बीच मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। तय हुआ कि प्रियंका के घर वालों को बुलाकर उनके सामने प्रेमी सहित विदा किया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)