Featured जरा हटके

इस देश में पत्नी का 'Birthday' भूलने पर पति को हो जाती है जेल, अजीबोगरीब यहां का कानून

birthday-wife

नई दिल्लीः पत्नी का जन्मदिन हो या फिर उनसे जुड़ी किसी चीज को याद रखना कितना जरुरी होता यह सिर्फ एक पति ही बता सकता है। पत्नी का जन्मदिन भूलना पति के लिए किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं होता है। अगर आपकी शादी हो गई है, तो आप जानते ही होंगे कि अपनी पत्नी का जन्मदिन याद रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप गलती से भी कभी अपनी पत्नी का Birthday भूले होंगे, तो पूरा दिन कितनी मुसीबत उठानी पड़ी होगी।

ये भी पढ़ें..CM सुरक्षा में तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली, दारोगा की परीक्षा देने के लिए नहीं मिली थी छुट्टी !

इतना ही नहीं इस बात से आपकी पत्नी नाराज हो गई होंगी या फिर कई दिनों तक आपसे बात नहीं की होगी, लेकिन आप शुक्र मनाइये कि यह सजाएं बहुत छोटी हैं। आज हम आपको उस देश के बारे में बताने जा रहें है जहा पत्नी के जन्मदिन को भूलने पर पति को जेल हो जाती है। इस देश के आजीबोगरीब कानून है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

पत्नी का जन्मदिन भूलना माना जाता है अपराध

दरअसल हम बात कर रहे हैं प्रशांत महासागर के पॉलिनेशियन क्षेत्र में स्थित सामोआ (Samoa Weird Law) देश की। अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध ये आइलैंड देश हमेशा में चर्चा में रहता है। सामोआ का कानून एक छोटी सी गलती पर पतियों को गिरफ्तार कर उन्हें भेज दिया जाता है। यहां अगर कोई पति गलती से अपनी पत्नी का बर्थडे भूल गया, तो उसे यहा एक बड़ा अपराध माना जाता है।

इतना ही नहीं यदि पत्नी इसकी शिकायत करती है तो पति को जेल जाना पड़ सकता है। बताया जाता है कि सामोआ में जो पति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाते हैं, उन्हें पहली बार वार्निंग दी जाती है। अगर वह अगली बार अपनी इसी गलती को दोहरातें हैं तो उन्हें जेल जाना पड़ता है। इसके लिए आपको बाकायदा सजा भी होगी। वहीं अपने अजीबोगरीब कानून के यह देश हमेश सुर्खियों में बना रहता है।

इस देश में चहरे पर मुस्कान होना जरुरी

इसके अलावा एक देश ऐसा भी जहां चेहरे पर मुस्कान होना है जरूरी। इटली के मिलान शहर में ही एक अजीबोगरीब कानून है। जिसके तहत आपके चेहरे पर हर समय मुस्कान होना जरूरी है। अगर आपके चेहरे पर निराशा दिखाई दी तो यहां आपको जेल जाना पड़ सकता है। इतना ही नहीं इसके लिए जुर्माने का भी प्रावधान है।

This image has an empty alt attribute; its file name is birthday-wife.png

हां आप अगर अस्पताल में हैं या फिर किसी की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। तब आपके चेहरे पर निराशा आती है तो ऐसी स्थिती में कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)