Home अन्य खाना-खजाना Falsa Sharbat Recipe: इस तरह बनाएं फालसे का शरबत, गर्मी में शरीर...

Falsa Sharbat Recipe: इस तरह बनाएं फालसे का शरबत, गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक

phalsa-sharbat-recipe

नई दिल्लीः गर्मियां आ चुकी हैं और मार्केट में इस सीजन के फल भी आ चुके हैं। आपको आम, बेल, खरबूजा और तरबूज के साथ ही कई मौसमी फल आसानी से दिख जाएंगे। इनमें से एक है फालसा। वैसे तो फालसे को आप यूं ही खा सकते हैं, लेकिन इसका शरबत काफी टेस्टी होता है। फालसे का शरबत बनाना आसान है। इसकी रेसिपी शेयर की है सेलिब्रिटी शेफ chefkunal ने। तो आइए जानते हैं फालसे का शरबत बनाने की रेसिपी –

फालसे का शरबत बनाने के लिए जरूरी सामग्री –

फालसा – 500 ग्राम
चीनी – 5 टेबल स्पून
नमक – आधा टी स्पून
काला नमक – आधा टी स्पून
काली मिर्च पाउडर – आधा टी स्पून

ये भी पढ़ें..Angoori Shikanji Recipe: गर्मियों में बनाएं अंगूरी शिकंजी, टेस्ट के साथ ठंडक

फालसे का शरबत बनाने की विधि –

देखें वीडियो –

  • सबसे पहले फालसे को धोकर एक बड़े बाउल में रख दें। अब बाउल में नमक, काला नमक, चीनी व काली मिर्च पाउडर डाल दें।
  • इसे अच्छी तरह मिक्स करें और इसे मथनी की सहायता से अच्छी तरह मसल दें। इससे फालसे मैश हो जाएंगे।
  • अब फालसे के बाउल को धूप में रख दें। एक घंटे बाद इस बाउल में ठंडा पानी मिलाएं।
  • पानी को फालसे में अच्छी तरह मिक्स कर दें। अब छलनी से फालसे का शरबत अलग बाउल या गिलास में निकाल लें।
  • फालसे का शरबत तैयार है। इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version