Home दुनिया Japan की राजधानी Tokyo और दो प्रांतों में भारी बर्फबारी

Japan की राजधानी Tokyo और दो प्रांतों में भारी बर्फबारी

Tokyo

Tokyo : जापान की राजधानी टोक्यो और दो प्रांतों में आज भारी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से प्रभावित प्रांत हैं- गुनमा और हिरोशिमा। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि 19 मार्च की सुबह बेहद ठंडी रही। होंशू से गुजरने वाली एक मजबूत निम्न दबाव प्रणाली के कारण बड़ा क्षेत्र बर्फ से ढक गया।

भारी बर्फबारी से यातायात प्रभावित    

जापान के प्रमुख अखबार असाही शिंबुन की खबर के अनुसार, सुबह के वक्त राजधानी टोक्यो में बर्फ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। राजधानी में सुबह 10 बजे तक एक सेंटीमीटर बर्फ गिरी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी का अनुमान है कि कुछ इलाकों में जमी बर्फ को पिघलने में वक्त लगेगा। इसलिए लोगों को इन रास्तों से परहेज करना चाहिए। कुछ दिन तक मौसम खराब रहने की आशंका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक , सुबह 9 बजे तक गुनमा प्रांत के मिनाकामी में 188 सेंटीमीटर और हिरोशिमा प्रांत के किता-हिरोशिमा में 104 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। राजधानी टोक्यो के 23 वार्डों में 20 मार्च की सुबह तक बर्फबारी जारी रहने के आसार हैं। इस दौरान एक से पांच सेंटीमीटर तक बर्फ गिरने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंः- Dihuli Murder Case : 24 दलितों की हत्या करने वाले दोषियों को मिली फांसी

रोड़ के कुछ हिस्सों को किया गया बंद    

खराब मौसम की वजह से ईस्ट जापान रेलवे कंपनी ने दोपहर तक टोक्यो के ताकाओ स्टेशन और यामानाशी प्रांत के कोबुचिजावा स्टेशन के बीच चुओ लाइन पर ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया। सेंट्रल निप्पॉन एक्सप्रेस-वे कंपनी ने घोषणा की कि, सुबह 10 बजे से चुओ एक्सप्रेसवे और हिगाशी-फ़ुजीगोको रोड के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version