Mumbai: मूसलाधार बारिश से सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में गुरुवार देररात से हो रही मूसलाधार बारिश (heavy rain) से जनजीवन बेहाल हो गया है। मुंबई के कई निचले इलाकों में जलभराव से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। मुंबई की लाइफलाइन लोकल सेवा की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटों में मुंबई, उपनगरों और कोंकण में मूसलाधार बारिश (heavy rain) की संभावना जताई है। प्रशासन ने नागरिकों को अपने घरों से बाहर निकलते समय आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें..भगवान जगन्नाथ की यात्रा के दर्शन से मिलता है पुण्य

बारिश से मीठी नदी में बाढ़ आ गई है। बांद्रा, कुर्ला ,सायन , अंधेरी, दादर आदि इलाकों में जलस्तर बढ़ गया है। दादर के हिंदमाता इलाके में जलभराव से इलाका झील में तब्दील हो गया है। वाहन चालकों और नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों के अंधेरी सब-वे, मिलन सब-वे, बांद्रा, पवई, शक्कर पंचायत वडाला, एसआईईएस कॉलेज वडाला, किंग्स सर्कल, सायन और अन्य निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इससे सड़क यातायात बाधित है।

मुंबई नगर निगम जल निकासी में जुटा हुआ। बारिश (heavy rain) के कारण लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसका असर मुंबई के कामकाजी वर्ग पर पड़ा है। लगभग एक महीने की देरी से महाराष्ट्र में बारिश हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चार से पांच दिनों में राज्य के सभी हिस्सों में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…